Best Gaming phones under 50000: टॉप 5 गेमिंग स्मार्टफोन: मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, शानदार परफॉर्मेंस
किसी के लिए कैमरा पहली पसंद होता है, तो कुछ लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बैटरी और चार्जिंग को तरजीह देते हैं। वहीं, कुछ लोग डिजाइन पर ही फिदा हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनके लिए ये सब बातें दूसरे नंबर पर हैं; उनकी पहली प्राथमिकता होती है ताकतवर प्रोसेसर, ताकि हैवी टास्किंग और गेमिंग के दौरान कोई परेशानी न हो। अगर आप भी ऐसे ही हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में हैं, तो टेंशन छोड़ दें।
हम आपके लिए टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो पावरफुल चिपसेट से लैस हैं। इनमें बाकी खूबियां भी दमदार हैं। इस लिस्ट में 5 फोन शामिल हैं, जिनकी कीमत 50,000 रुपये से कम या उसके आसपास है। आइए, पूरी लिस्ट देख लेते हैं...

1. Realme GT 7 Pro
Realme GT 7 Pro, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की बदौलत शानदार परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग के लिए सेगमेंट में फोन तलाश रहे लोगों के लिए यह एकदम सही चॉइस हो सकता है। इसमें कंपनी ने 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,800mAh की बैटरी दी है। इसमें 50MP+50MP+8MP का रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यानी, फोटोग्राफी में भी आपका जलवा रहेगा। कीमत की बात करें तो यह अमेजन पर फिलहाल लगभग 48,500 रुपये में उपलब्ध है।
2. OnePlus 13R
6,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ इस फोन में लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्किंग की जा सकती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो Snapdragon 8 Elite से थोड़ा पुराना है, लेकिन परफॉर्मेंस में आपको कोई कमी नहीं मिलेगी। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा और रियर पैनल पर 50MP+50MP+8MP का कैमरा सेटअप है। इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम है, और ऑफर्स के साथ यह और भी सस्ता हो सकता है।

3. Samsung Galaxy S24
अब बारी है लिस्ट के तीसरे फोन की, जो है Samsung Galaxy S24। इस फोन को भी आप 50,000 रुपये से कम में ले सकते हैं। इसमें दिया गया Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Amazon पर इसका 8GB+128GB वेरिएंट 48,997 रुपये में उपलब्ध है। इस पर अमेजन की ओर से कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
4. iQOO 12
लिस्ट में iQOO का iQOO 12 शामिल है, जो फ्लिपकार्ट पर बिक रहा है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह है कि इसमें शक्तिशाली प्रोसेसर मिलता है, जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन कई कलर ऑप्शंस और वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
5. OPPO Reno14 Pro
MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर वाला OPPO Reno14 Pro भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे मैं खुद पिछले कई दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूँ। परफॉर्मेंस के मामले में इसमें कोई परेशानी नहीं आएगी। अगर आपको शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा का कॉम्बिनेशन चाहिए, तो इसकी ओर देख सकते हैं। इसकी कीमत भी 50,000 रुपये के आसपास है।


Click it and Unblock the Notifications








