40,000 रु से कम में खरीदें ये लैपटॉप, ये रहे कुछ बेस्ट ऑप्शन

Amazon और Flipkart पर दिवाली की सेल चल रही है जिसमें सभी प्रोडेक्ट पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। जो लोग 50,000 रु से कम के बेस्ट लैपटॉप (laptop) लेने का मन बना रहे हैं तो उनके लिए अब शायद इसे खरीदने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि डिवाइस डिस्काउंट कीमत पर मिल रहा हैं। Asus VivoBook 14, Lenovo IdeaPad Slim 3 और अन्य डिवाइस कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।
Lenovo IdeaPad Slim 3 लैपटॉप
AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर के साथ Lenovo IdeaPad Slim 3 को Amazon पर 44,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। लैपटॉप (laptop) में 15.5 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है जो केवल 250nits की पीक ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट करता है। यह एक स्पेसिफिक 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है।
Asus vivobook 14 (2021) लैपटॉप
जो लोग intel Core i5 Processor के साथ एक किफायती लैपटॉप चाहते हैं, वे आसुस वीवोबुक 14 (2021) (Asus vivobook 14) डिवाइस खरीदने पर सोच सकते हैं। यह प्रजेंट में अमेज़न दिवाली बिक्री (Amazon diwali sale) के दौरान 46,990 रुपये में बिक रहा है, जो कि 8GB रैम मॉडल के साथ आता है। इसे 256GB M.2 NVMe PCIe SSD स्टोरेज और 1TB HDD स्टोरेज के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें 14 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है।
Acer Aspire Vero AV15-51लैपटॉप
जो लोग एसर लैपटॉप (Acer laptop) की तलाश में हैं, वे कंपनी के Aspire Vero AV15-51 डिवाइस को देख सकते हैं, जो अमेज़न (Amazon) पर 49,990 रुपये में उपलब्ध है। इंटेल कोर i5 प्रोसेसर द्वारा चलता है, जो आइरिस एक्सई ग्राफिक्स द्वारा सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप से लोगों को 7.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह मॉडल 8GB RAM + 512GB SSD स्टोरेज के साथ सेल पर है।
RedmiBook Pro Core i5 11th Gen लैपटॉप
RedmiBook Pro Core i5 11th Gen मॉडल की कीमत में भी कटौती की गई है और फ्लिपकार्ट दिवाली सेल (flipkart diwali sale) के दौरान लोग इसे 39,890 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एमएस ऑफिस होम और स्टूडेंट 2019, स्टीरियो स्पीकर, 15.6 इंच का एंटी-ग्लेयर फुल एचडी डिस्प्ले, हल्का डिज़ाइन और कई ऑप्शन के साथ आता है। स्क्रीन का कलर रिप्रोडक्शन और शार्पनेस ठीक है। यह लैपटॉप 8GB RAM + 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। यह विंडोज 10 होम आउट ऑफ द बॉक्स के साथ शिप करता है।
HP Core i3 11th Gen लैपटॉप
अगर आपका बजट लगभग 35,000 रुपये है, तो आप फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में HP Core i3 11th Gen मॉडल देख सकते हैं। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 35,899 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, जो कि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। यह लेटेस्ट विंडोज 11 होम आउट ऑफ द बॉक्स के साथ शिप करता है। कीमत के हिसाब से बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है।


Click it and Unblock the Notifications








