2026 के 5 बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन: कैमरा, परफॉर्मेंस और पावर में नंबर-1
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट 2026 में पहले से कहीं ज्यादा मुकाबलेदार हो चुका है। हर ब्रांड बेस्ट कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप देने की होड़ में है। अगर आप 1 लाख रुपये से ऊपर के Best Premium Smartphones in 2026 की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है।
यहां हम लेकर आए हैं 2026 के 5 सबसे बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन, जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में टॉप क्लास हैं।

Vivo X300 Pro - कीमत: ₹1,09,998
Vivo X300 Pro प्रीमियम सेगमेंट में कैमरा और बैटरी को लेकर काफी मजबूत दावेदारी पेश करता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+200MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है और OriginOS 6 के साथ आता है। बड़ी 6510mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra - कीमत: ₹1,41,999
Samsung Galaxy S25 Ultra 2026 का सबसे पावरफुल और फीचर-पैक प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसमें 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 200MP + 10MP+50MP+50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है और One UI 8 के साथ आता है, जो स्मूद और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
Oppo Find X9 Pro - कीमत: ₹1,09,999
Oppo Find X9 Pro उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें बड़ी बैटरी और टॉप-लेवल कैमरा चाहिए। इस फोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1B कलर्स को सपोर्ट करता है। कैमरा के लिए इसमें 50MP+200MP+50MP का रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर रन करता है और ColorOS 16 के साथ आता है। इसकी 7500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसे हैवी यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाती है।
Google Pixel 10 Pro - कीमत: ₹1,24,999
Google Pixel 10 Pro खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो बेस्ट AI कैमरा और क्लीन Android एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3300 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरा सेक्शन में इसे 50MP+48MP+48MP का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Google Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है और शानदार AI फीचर्स के साथ आता है। 4870mAh बैटरी और 30W चार्जिंग इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बनाती है।
iPhone 17 Pro - कीमत: ₹1,47,900
iPhone 17 Pro 2026 में सबसे प्रीमियम और स्टेबल स्मार्टफोन ऑप्शन है। इसमें 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। कैमरा के लिए इसमें ट्रिपल 40MP कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS और 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मौजूद है। यह फोन Apple A19 Pro चिपसेट पर रन करता है और iOS 26 के साथ आता है। 3998mAh बैटरी और 25W चार्जिंग के साथ यह लॉन्ग-टर्म यूज के लिए एक भरोसेमंद फ्लैगशिप है।


Click it and Unblock the Notifications







