2025 में ₹35,000 से कम में खरीदें ये 5 शानदार Realme स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट
अगर आप 2025 में बजट के भीतर एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme के पास आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ ये फोन परफॉर्मेंस और वैल्यू का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं। यहां हम बता रहे हैं ₹35,000 से कम कीमत में मिलने वाले 5 बेस्ट Realme स्मार्टफोन, जो इस साल खरीदने लायक हैं।

Realme GT 7T - ₹34,999
Realme GT 7T में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1B कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट मिलता है। इसकी खासियत है 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 15 Pro - ₹31,999
Realme 15 Pro में 6.8-इंच OLED डिस्प्ले है, जो 1B कलर्स, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें भी 7,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल है।
Realme 14 Pro Plus - ₹31,999
Realme 14 Pro Plus में 6.83-इंच OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ब्राइटनेस देती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 13 Pro Plus - ₹25,650
Realme 13 Pro Plus बजट में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। इसमें 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 1B कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और 5,200mAh बैटरी के साथ आता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा में 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme GT 6 - ₹32,999
Realme GT 6 में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसमें फ्लैगशिप-लेवल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 5,500mAh बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








