स्मार्ट रिंग क्या होती है, ये काम कैसे करती हैं?
स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के बाद स्मार्टरिंग कोई ऐसा इनोवेशन नहीं है जिसे आम उपभोक्ता खरीद न सकें। लेकिन इन्हें लेने से पहले ये जान लेना जरूरी है स्मार्टवॉच या फिर स्मार्टबैंड से ये कितनी अलग होती है। स्मार्ट रिंग एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है जिसे अंगूठी की तरह पहना जाता है। ये रिंग कई तरह के सेंसर और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है चलिए जानते हैं ये स्मार्ट रिंग काम कैसे करती हैं।
1. जेस्चर कंट्रोल: कुछ स्मार्ट रिंग में मोशन सेंसर होते हैं जो हाथ के इशारों को पहचान कर उनके आधार पर कमांड दे सकते हैं। जैसे अंगुलियों को मोड़ने से कॉल रिसीव या रिजेक्ट की जा सकती हैं।

2. फिटनेस ट्रैकिंग: स्मार्ट रिंग में हार्टरेट सेंसर, पेडोमीटर और अन्य सेंसर होते हैं जो व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि को ट्रैक कर सकते हैं।
3. नोटिफिकेशन: स्मार्ट रिंग स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होती है और कॉल, मैसेज आदि की अलर्ट देती है।
4. डिजिटल वैरिफिकेशन और सिक्योरिटी : कुछ स्मार्ट रिंग बायोमेट्रिक पहचान और एनक्रिप्शन सपोर्ट करती हैं ताकि डिजिटल लेनदेन और एक्सेस सुरक्षित रहें।
5. कमांड कंट्रोल: कुछ स्मार्ट रिंग हाथ के इशारों से स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने का फीचर देती है। इसके अलावा रिंग अलर्ट, कैमरा कंट्रोल, वर्चुअल कीबोर्ड, लेजर प्वाइंटर जैसी कई सुविधाएं भी स्मार्टरिंग में मिलती हैं।
स्मार्ट रिंग में बैटरी, सेंसर, कनेक्टिविटी चिप्स और कई छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट होते हैं जो उन्हें स्मार्ट फीचर्स देते हैं। ये आमतौर पर स्मार्टफोन ऐप से कनेक्ट होकर काम करती हैं। चलिए नजर डालते हैं कुछ स्मार्ट रिंग मॉडल्स पर जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं।
अल्ट्रा ह्यूमन स्मार्ट रिंग: ये रिंग आपको अलग-अलग साइज में मिल जाएगी, इसमें स्लीप एनालिसिस के अलावा आप अपने सोने की क्वालिटी जांच सकते हैंं। इसके अलावा इसमें स्टेप्स, एक्सरसाइज रूटीन भी सेट कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए फाइटर जेट ग्रेड के टाइटेनियम का प्रयोग किया गया है साथ ही ये वाटर रसिस्टेंट भी है।
कीमत: 25,649 रु
गेबिट स्मार्ट रिंग: अगर आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहते हैं गेबिट स्मार्ट रिंग में आपको मिलता है फिटनेस, स्लीप और स्ट्रेस से जुड़ी सारी जानकारी, इसमें हाई एक्यूरेसी सेंसर लगे हुए है जो आपको सटीक डेटा देते हैं। ये रिंग वाटर रसिस्टेंट है यानी बारिश और स्वीमिंग के टाइम में इसे पहन सकते हैं।
कीमत: 13110 रु
बोट स्मार्ट रिंग: हेडफोन, इयरफोन की दुनिया में बोट एक जाना-माना नाम है, बोट समार्ट रिंग में बॉडी टेंपरेचर, स्लीप मॉनीटरिंग, स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे कई दूसरे फीचर दिए गए हैं साथ ही इसमें स्मार्ट वॉयरलेस चार्जिंग भी मिलती है।
कीमत: 8,999 रु
लूना रिंग: नॉयस भी बोट की तरह जाना-माना नाम है, इसकी लूना स्मार्ट रिंग में आपको वो सभी जरूरी सेंसर मिल जाएंगे। एक बार चार्ज करने पर इसमें 5 दिन का बैटरी बैकप मिलता है। इसके साथ 150 फीट तक गहरे पानी तक का प्रेशर ये झेल सकती है।
कीमत: 19,999 रु


Click it and Unblock the Notifications








