Amazon सेल में 20 हजार से कम के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स, यहां देखें लिस्ट, जानें ऑफर
Amazon Great Republic Day Sale 2024: ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आज से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की शुरूआत हो रही है। सेल में अपने ग्राहकों को कंपनी कई स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट देगी। अगर आप भी इस वक्त नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 20 से भी कम है, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सेल के दौरान 20 हजार से भी कम दाम में मिलने वाले स्मार्टफोन्स की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए सही फोन ले सकेंगे। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की लिस्ट और कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देते हैं।
इन फोन्स पर मिलेंगे छप्पड़फाड़ डिस्काउंट

Redmi Note 13 5G
इस सेल में आप रेडमी नोट 13 5जी को 17,999 रुपये के बजाय छूट के साथ मात्र 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन में कंपनी ने 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6080 चिप दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP +2MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसे 33W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।
Vivo Y28 5G
वीवो के इस हैंडसेट को सेल से 17,999 रुपये के बजाय भारी भरकम छूट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी ने 6.56 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी है, जो एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। बेहतरीन परफॉमेंस के लिए कंपनी ने इसमें मीडियाटेक Dimensity 6020 चिपसेट दिया है, जो Mail G57 GPU के साथ आ रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 2MP का है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
Oppo A59 5G
ओप्पो ए59 5जी को 17,999 रुपये की बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.56 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी डेप्थ लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Itel s23+
अमेजन के इस सेल में आईटेल एस23प्लस को 17,299 रुपये की बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Itel S23+ में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5000mAh की बैटरी इसमें दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








