Home
News

15,000 रु से कम में ये हैं इस महीने के बेस्ट स्मार्टफोन

By Agrahi

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की केटेगरी में आते हैं मिड रेंज स्मार्टफोन। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि क्योंकि इन केटेगरी में अहिक स्मार्टफोन पेश करने वाली स्मार्टफोन ब्रांड यहां अधिक पसंद की जाती हैं। इन ब्रांड्स में लेनोवो, श्याओमी और मोटोरोला जैसे ब्रांड शामिल हैं।

15,000 रु से कम में ये हैं इस महीने के बेस्ट स्मार्टफोन

हालांकि पिछले महीने नोकिया स्मार्टफोन के भारत में एंट्री करने से मार्केट में कुछ बदलाव देखा जा सकता है। नोकिया ने अपने तीनों एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भारत में 15,000 रुपए से कम कीमत में ही पेश किए हैं।

यदि आप भी बजट और मिड रेंज में बेहतर स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह लिस्ट आपके काम आएगी। इस लिस्ट में शामिल में वो बेस्ट स्मार्टफोन जिनकी कीमत 15000 रु से कम है। तो चलिए देखते कौन से हैं वो बेस्ट स्मार्टफोन।

नोकिया 3

नोकिया 3

कीमत 9,499 रुपए
नोकिया 3 स्मार्टफोन जून में भारत में लॉन्च हुआ है, इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें दी गई है कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन। यह फोन 2 जीबी रैम के साथ आता है और इसमें क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 64 बिट प्रोसेसर है।

श्याओमी नोट 4

श्याओमी नोट 4

कीमत 10,999 रुपए
श्याओमी रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन 10,999 रुपए की कीमत में आता है। इस फोन के फीचर्स भी कीमत के मुकाबले शानदार हैं। भारत में इस फोन को काफी पसंद किया गया है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 14nm प्रोसेसर दिया गया है।

मोटोरोला मोटो जी5

मोटोरोला मोटो जी5

कीमत 10,999 रुपए
मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो जी5 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.4GHz ऑक्टा कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है और इसकी रैम 3जीबी की है।

लेनोवो के6 पॉवर

लेनोवो के6 पॉवर

लेनोवो का यह दमदार स्मार्टफोन 5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है और 3जीबी रैम है।

लेनोवो ज़ी2 प्लस

लेनोवो ज़ी2 प्लस

लेनोवो ज़ी2 प्लस स्मार्टफोन 5 इंच की फुल एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व ग्लास डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 2.15 GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 3जीबी की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best smartphones at lesser than Rs 15,000 to buy this month. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X