Home
News

10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन, दीवाली पर मिल रही बेहतरीन डील

अगर आप दीवाली पर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो ये मौका आपके लिए एकदम परफेक्ट है। Amazon और Flipkart की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में कई कंपनियां अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रही हैं।

इस सेल में आपको मिलेंगे दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स बेहद किफायती दाम में। चलिए जानते हैं इस दीवाली के 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स जो परफॉर्मेंस और वैल्यू दोनों में हैं नंबर वन!

10 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Realme Narzo 80 Lite 5G

फेस्टिव सीजन के दौरान Realme Narzo 80 Lite 5G बेस्ट डील हो सकती है। इस फोन में कीमत के लिहाज से अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसका 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,000 हजार से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर है। इसमें पावर के लिए 15W चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी दी गई है।

IQOO Z10 Lite 5G

आईकू भी त्योहारी सीजन में डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। IQOO Z10 Lite 5G में मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 50MP + 2MP रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5MP फ्रंट कैमरा है, साथ ही 15W चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी है। इस फोन की कीमत भी 10,000 हजार से कम है।

Samsung Galaxy M06 5G

अब बारी है Samsung Galaxy M06 5G की, जो पहली बार फोन खरीद रहे लोगों के लिए बेस्ट चॉइस है। इसमें 5000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर और 4GB/6GB रैम + 128GB स्टोरेज से लैस है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Poco M7 5G

स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 प्रोसेसर वाला Poco M7 5G भी लिस्ट में जगह बनाने में सफल हुआ है। इस फोन में 6.88 इंच की 120Hz HD+ डिस्प्ले और 5160mAh की बैटरी मिल रही है। साथ में 50MP रियर कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत भी फ्लिपकार्ट पर 10,000 हजार के नीचे हैं।

Vivo T4 Lite

यह फोन मिल रहा है ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर। इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन दीवाली के मौके पर बेस्ट डील हो सकता है। बशर्ते आपको अपनी जरूरतें पता हों। इसमें 6000mAh बैटरी और Android 15 और 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए भी इसमें 5MP कैमरा मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X