Home
News

बेस्‍ट फोन अंडर ₹20000, मिलेगी बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और 'गजब' परफॉर्मेंस

Best smartphones under rs20000 अगर आप ₹20,000 से कम में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जिसमें बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस all-in-one मिल जाए तो यह खबर आपके लिए है। इस बजट में अब सिर्फ बेसिक फीचर्स नहीं, बल्कि कई प्रीमियम क्वालिटी वाले फोन्स आ रहे हैं।

ये डेली यूज के साथ-साथ गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। आइए पूरी लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं।

बेस्‍ट स्मार्टफोन अंडर ₹20000

Poco X7 5G

इस लिस्ट की शुरुआत होती है Poco X7 5G से, जिसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले (1220x2712 पिक्सल), MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। 5500mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन विविड डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 50 Neo

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच की LTPO P-OLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+), Dimensity 7300 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा के साथ 10MP टेलीफोटो, 13MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी 4310mAh है, जो 68W फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP68 रेटिंग और 5 साल के Android अपडेट इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं।

Moto G96 5G

तीसरे नंबर पर है Moto G96 5G, जो 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स ब्राइटनेस) के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और Android 15 बेस्ड Hello UI मिलता है। कैमरा में 50MP Sony OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड है, साथ में 32MP फ्रंट कैमरा और 5500mAh बैटरी है।

OPPO F25 Pro 5G

OPPO F25 Pro 5G अपने डिजाइन और डिस्प्ले के लिए खास है। इसमें 6.7 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन, Dimensity 7050 चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है। 67W SuperVOOC चार्जिंग, IP65 रेटिंग और Android 14 बेस्ड ColorOS इसे प्रीमियम फील देते हैं।

iQOO Z9s 5G

आखिर में iQOO Z9s 5G की बात करें तो इसमें 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा और 5500mAh बैटरी है। IP64 रेटिंग, वेट टच टेक्नोलॉजी और Android 14 इसे यूथ फ्रेंडली बनाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X