₹20000 के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन: December 2025 में सबसे मजबूत ऑप्शन
एक वक्त था जब ₹20,000 से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदना बड़ा मुश्किल होता था, लेकिन अब मार्केट का गेम बदल चुका है। इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप इस प्राइस ब्रैकेट में ऑल-राउंडर फोन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।
हम December 2025 में सबसे मजबूत ऑप्शन के बारे में यहां बता रहे हैं। जिनमें iQOO, Poco, Nothing और Infinix जैसे ब्रांड शामिल हैं। लिस्ट में से आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी फोन के साथ जा सकते हैं।

1. iQOO Z10R
iQOO Z10R इस समय ₹20,000 से कम में मिलने वाले सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स में से एक है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो मल्टीमीडिया कंजम्पशन और कैजुअल गेमिंग पर फोकस करते हैं। इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और वीडियो देखने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए बेहतरीन अनुभव देता है।
फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम आराम से संभाल लेता है। 50MP का OIS सपोर्ट वाला कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी फोटो लेता है, हालांकि लो-लाइट में हल्का ग्रेन नजर आ सकता है। 5,700mAh की बड़ी बैटरी आसानी से एक दिन से ज्यादा चल जाती है और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Flipkart पर इसकी कीमत करीब ₹19,000 है, जो इसे एक मजबूत ऑल-राउंडर बनाती है।
2. Poco X6 Pro या Poco X7
अगर आप परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं और बजट को थोड़ा बढ़ा सकते हैं, तो Poco X6 Pro एक बेहतरीन डील है। Flipkart पर ₹20,999 की कीमत में मिलने वाला यह फोन Dimensity 8300 Ultra (4nm) चिपसेट के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे पावरफुल फोन्स में शामिल करता है।
12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज, 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार बनाते हैं। वहीं, अगर बजट थोड़ा और कम रखना चाहते हैं, तो Poco X7 ₹16,999 में Dimensity 7300 Ultra चिपसेट के साथ एक बैलेंस्ड मिड-रेंज परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
3. Nothing Phone (3a)
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे, तो Nothing Phone (3a) एक दिलचस्प विकल्प है। इसका यूनिक डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और क्लीन Nothing OS इसे खास बनाते हैं। फोन में OIS के साथ अच्छा मेन कैमरा और टेलीफोटो लेंस भी मिलता है।
डेली यूज में परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है, हालांकि हैवी गेमिंग पर फोन थोड़ा गर्म हो सकता है। Amazon पर इसकी कीमत करीब ₹22,981 है, लेकिन बैंक ऑफर्स के जरिए इसे लगभग ₹20,000 के आसपास खरीदा जा सकता है। अगर बैंक ऑफर नहीं मिलें, तो OnePlus Nord CE 4 या Moto G96 भी अच्छे विकल्प हैं।

4. Infinix GT 30
Infinix GT 30 खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया फोन है। ₹19,499 की कीमत में यह 144Hz AMOLED डिस्प्ले, शोल्डर ट्रिगर्स और गेमिंग-फोकस्ड डिजाइन के साथ आता है। RGB लाइटिंग और मजबूत हैप्टिक्स इसे एक अलग पहचान देते हैं।
Dimensity 7400 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और क्लीन UI इसे लंबे गेमिंग सेशन्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं। कैमरा इस फोन का सबसे मजबूत प्वाइंट नहीं है, लेकिन गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह एक बढ़िया ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








