7 हजार में iPhone जैसा फोन! Christmas-New Year पर गिफ्ट करें ये 5 धांसू Gadgets
क्रिसमस और नए साल का जश्न नजदीक है, और अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के लिए कुछ खास गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो टेक गैजेट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
यहां हमने 5 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि बजट और परफॉरमेंस में भी बेमिसाल हैं। लिस्ट में क्या-क्या गैजेट्स शामिल हैं। आइए चेक करते हैं पूरी लिस्ट...

1. itel A90 Limited Edition
अगर आप कम बजट में एक प्रीमियम दिखने वाला फोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो itel A90 बेस्ट है। इसका डिजाइन iPhone जैसा लगता है और यह सेगमेंट का पहला फोन है जो मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और IP54 सेफ्टी के साथ आता है। 7,299 रुपये की कीमत में आपको 5000mAh की बैटरी, AI वॉयस असिस्टेंट और 128GB स्टोरेज मिलती है।
2. itel Alpha Edge Smartwatch
फिटनेस लवर्स के लिए itel Alpha Edge एक बेहतरीन तोहफा है। यह इंडस्ट्री की पहली स्मार्टवॉच है जो ट्रेंडी प्रोटेक्टिव केस के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ है। इसकी कीमत मात्र 1499 रुपये है, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी गिफ्ट बनाती है।
3. itel Rhythm Echo
म्यूजिक के शौकीनों के लिए itel Rhythm Echo इयरबड्स सही रहेंगे। 1,199 रुपये की कीमत वाले इन बड्स में 50 घंटे का प्लेटाइम और क्लियर कॉलिंग के लिए क्वाड माइक ENC मिलता है। इसका स्टाइलिश और हल्का डिजाइन इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाता है।
4. ViewSonic X2-4K Pro
अगर बजट की चिंता नहीं है और आप किसी को प्रीमियम होम सिनेमा का अनुभव देना चाहते हैं, तो ViewSonic X2-4K Pro प्रोजेक्टर चुनें। यह 4K गेमिंग और मूवीज के लिए डिजाइन किया गया है। यह छोटी जगह में भी बड़ी स्क्रीन का अनुभव देता है। इसकी कीमत लगभग 2,69,987 रुपये है।
5. BoAt Airdopes 71
BoAt Airdopes 71 भी एक शानदार विकल्प है। इसमें 40 घंटे का प्लेबैक और फास्ट चार्जिंग (10 मिनट में 120 मिनट) की सुविधा है। IPX4 रेटिंग और लो लेटेंसी इसे वर्कआउट और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications








