October 2025 में लॉन्च होंगे धमाकेदार फोन: OnePlus 15, Vivo X300 Pro और iQOO 15 लिस्ट में
October 2025 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।
लीक औ कंफर्मेशन के आधार पर यह साफ हो गया है कि Oppo, Vivo, OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स अपने दमदार स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च करेंगे। आइए जानते हैं किन-किन स्मार्टफोन्स से होगी बाजार में हलचल।

OnePlus 15
वनप्लस का नया फ्लैगशिप OnePlus 15 अगले महीने चीन में डेब्यू कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरे के लिहाज से इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Vivo X300 Pro
Vivo X300 Pro और इसकी पूरी सीरीज का भारत में 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च कंफर्म है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra को 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किए जाने की चर्चा है। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 200MP टेलीफोटो कैमरा और Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 होगा। कंपनी इसे साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है।
iQOO 15
गेमिंग लवर्स के लिए iQOO 15 खास आकर्षण रहेगा। फोन में RGB लाइट्स और गेमिंग डिजाइन एलिमेंट्स होंगे। इसमें 6.8-इंच का LTPO 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications








