Home
News

कम दाम में लेना है पानी-धूल से सेफ्टी वाला 5G फोन, तो ये रहे बेस्ट ऑप्शन

Best Waterproof 5G Phones: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपका फोन थोड़ा-सा भी पानी या बारिश में भीग जाए और खराब हो जाए, तो परेशानी खड़ी हो सकती है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि अब मार्केट में ऐसे कई दमदार 5G स्मार्टफोन आ चुके हैं जो वॉटरप्रूफ हैं।

अगर आप भी एक ऐसा 5G फोन तलाश रहे हैं जो स्पीड में भी तेज हो और मजबूती में भी नंबर वन, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेस्ट वॉटरप्रूफ 5G स्मार्टफोन्स, जिनमें फीचर्स तगड़े मिलते हैं।

पानी-धूल से सेफ्टी वाले स्मार्टफोन की लिस्ट

Realme P3 5G

आईपी रेटिंग- IP69
वॉटर रेसिस्टेंट- 2.5 मीटर की गहराई पर 30 मिनट तक हाई-प्रेशर वॉटर झेल सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और रेजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। इसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन रियलमी यूआई 6.0 बेस्ड एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसमें रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा है। फोन में 45W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

POCO X7 5G

आईपी रेटिंग- IP69
वॉटर रेसिस्टेंट- 2.5 मीटर की गहराई पर 30 मिनट तक हाई-प्रेशर वॉटर झेल सकता है।

POCO X7 5G इस लिस्ट का सबसे खास फोन है, जो 20,000 रुपये की की रेंज में IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि ये फोन न सिर्फ धूल से सेफ है, बल्कि 2.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक पानी में रह सकता है और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स को भी झेल सकता है।

इसमें 6.67-इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर और 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिलता है।

Moto Edge 50 Fusion

मोटो एज 50 फ्यूजन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन 1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट पानी में रह सकता है। इसमें 6.7-इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी दी गई है। इस फोन में 50MP+13MP का ड्यूल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, साथ ही 5000mAh की बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये भी है ऑप्शन

अगर आपका बजट 20,000 से थोड़ा ऊपर जा सकता है, तो Moto Edge 60 Fusion भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे और भी मजबूत बनाती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 6.67-इंच की क्वाड-कर्व्ड pOLED स्क्रीन और 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Waterproof 5G Phones Under Rs 20000 check full list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X