Home
News

एयरटेल ने उतनी ही कीमत पर डबल किया डेटा, इन पैक्स पर फायदा

By Neha

भारती एयरटेल एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए स्पेशल डेटा ऑफर लाई है। एयरटेल मानसून ऑफर खत्म होने के बाद एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए फ्री डेटा ऑफर पेश किया है। इस नए ऑफर में पोस्टपेड यूजर्स को 60GB फ्री डेटा दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल यूजर्स एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कर सकते हैं, जिसके तहत ऑपरेटर लाइव टीवी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। एयरटेल ने पिछले 30 जीबी डेटा पैक को इस ऑफर में डबल यानी 60 जीबी कर दिया है। वहीं इसकी वैलिडिटी को भी डबल करते हुए इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जबकि पहले ये सिर्फ 3 महीने के लिए ही वैध था।

एयरटेल ने उतनी ही कीमत पर डबल किया डेटा, इन पैक्स पर फायदा

इस ऑफर में एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को 10GB डेटा हर महीने दे रहा है। एयरटेल फ्री डेटा का लाभ उठाने के लिए इसके पोस्टपेड यूजर्स को MyAirtel app डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इस पर आपको नया बैनर नजर आएगा, जो फ्री डेटा देने का क्लेम होगा। बैनर पर क्लिक करने के बाद ऑनस्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते जाएं। अब आपको Airtel TV APK डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। अगर आप ऐसा करने में सफल रहे हैं, तो आपके अकाउंट में 24 घंटों के अंदर डेटा क्रेडिट कर दिया जाएगा।

एयरटेल मानसून ऑफर में भी पोस्टपेड कस्टमर्स को 10 जीबी फ्री डेटा ऑफर किया जा रहा था। इस ऑफर में भी एयरटेल टीवी ऐप को इंस्टॉल करना था। बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने पोस्टपेड प्रॉमिस स्कीम की घोषणा की थी, जिसमें यूजर्स पिछले महीने का बचा हुआ डेटा अगले महीने में फॉर्वर्ड कर सकते हैं। ऐसा करके यूजर्स अपने अकाउंट में 200GB तक डेटा स्टोर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel doubles down free 10GB monthly data. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X