Home
News

Airtel ला रहा है सबसे धांसू प्लान, सालभर रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी

By Neha

भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए पिछले कुछ समय में कई प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें 9 रुपए से लेकर 3,999 रुपए तक कई महंगे प्लान शामिल हैं। अब कंपनी एक बार फिर ऐसे प्लान के साथ तैयार है, जिसमें यूजर्स को पूरे साल की रिचार्ज कराने से छुट्टी मिलेगी। एयरटेल का ये प्लान 1000 रुपए के अंदर आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 999 रुपए का सालाना प्लान लेकर आ रही है। एयरटेल का ये ईयरली रिचार्ज प्लान डेटा और वॉयस कॉल के अलावा एसएमएस बैनेफिट्स के साथ भी आएगा। आइए जानते हैं एयरटेल के इस वन टाइम रिचार्ज प्लान के बारे में।

Airtel ला रहा है सबसे धांसू प्लान, सालभर रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी

सबसे पहले तो इस प्लान की खासियत है कि ये पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगा, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहक को हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलेंगे यानी ये कुल 36,500 एसएमएस होंगे, जो इस प्लान की दूसरी हाईलाइट है।

अब आते हैं यूजर्स के लिए सबसे जरूरी चीज यानी डेटा पर। इस प्लान में ग्राहकों को हर महीने 1GB डेटा यानी इस प्लान के साथ यूजर्स को सिर्फ 12 जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। आप ये समझ ही गए होंगे कि ये प्लान उन कस्टमर्स के लिए नहीं है, जो हैवी डेटा इस्तेमाल करते हैं।

Airtel ला रहा है सबसे धांसू प्लान, सालभर रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी

यानी अगर आपके पास डेटा के लिए अलग सोर्स है, तो आप इस प्लान पर एक बार रिचार्ज के बाद पूरे साल कॉलिंग और एसएमएस का फायदा ले सकते हैं।

इस प्लान के अलावा एयरटेल पहले भी कई लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश कर चुका है, जो 999 रुपए, 1999 रुपए और 3,999 रुपए में आते हैं। 3999 रुपए के प्रीमियम प्लान की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और 365 दिनों के लिए कुल 300GB डेटा मिलेगा।

How to buy second hand mobile phones (Hindi)

वहीं एयरटेल के 999 रुपए के मौजूदा प्लान की बात करें, तो ये प्लान 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और 60 जीबी डेटा कुल तीन महीने के लिए मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
airtel prepaid users ke liye 999 rs ka yearly plan lekar aa rahi hai, jisme users ko ek saal ke liye unlimited call, 36500 Sms aue 12 GB data milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X