Airtel धमाका : सिर्फ 49 रुपए में मिलेगा 3GB डेटा
टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ वॉर में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो एक दूसरे की कड़ी टक्कर दे रही हैं। दोनों कंपनियां अपने यूजर्स को हर कीमत में टैरिफ प्लान पेश कर रही हैं।
जियो को काउंटर करने के लिए एक बार फिर एयरटेल ने चीप एंड बेस्ट 49 रुपए का टैरिफ प्लान पेश किया है।
49 रुपए का ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है, जो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में 3 जीबी डेटा मिलेगा, जो 4जी नेटवर्क स्पीड पर आएगा।

49 रुपए का ये प्लान सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर को कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि कंपनी इस प्लान में 3 जीबी डेटा सिर्फ चुनिंदा यूजर्स को दे रही है और बाकी यूजर्स को सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिलेगा।
अगर आप इस प्लान की वैलिडिटी अपने नंबर पर जानना चाहते हैं, तो कंपनी की वेबसाइट या माय एयरटेल ऐप पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपके नंबर पर मौजूद सभी ऑफर आपके सामने आ जाएंगे। कंपनी ने ये प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो ट्रेवल के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
49 रुपए के टैरिफ प्लान के अलावा कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 100 रुपए के अंदर और भी टैरिफ प्लान पेश कर रही है। एयरटेल के 65 रुपए के डेटा पैक की बात करें, तो इसमें यूजर को 1 जीबी डेटा 4G/3G नेटवर्क स्पीड पर मिलता है।

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं 98 रुपए के टैरिफ प्लान की बात करें, तो ये 5 जीबी डेटा के साथ आता है, जिसकी वैलिडिटी डेट 28 जीबी है।


Click it and Unblock the Notifications