Airtel धमाका : यूजर्स को मिलेगा 1000GB बिल्कुल फ्री
एयरटेल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने प्रमोशनल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड "Airtel Big Byte Offer" को आगे बढ़ा दिया है। इस ऑफर एयरटेल के यूजर्स को चुनिंदा ब्रॉडबैंड रेंटल प्रोग्राम पर 1000 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलता है।
बता दें कि इससे पहले इस ऑफर की वैलिडिटी 31 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर अक्टूबर 2018 कर दिया गया है। एयरटेल का ये डेटा ऑफऱ मौजूदा और नए दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

एयरटेल के नए यूजर्स के लिए 1000 जीबी तक बोनस डेटा प्लान चुनिंदा फ्रेश सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी मौजूद है। एयरटेल बिग बाइट ऑफऱ को पहली बार मई 2017 में लॉन्च किया गया था।
एक्स्ट्रा डेटा की स्पीड यूजर द्वारा चुने गए बेसिक प्लान पर ही निर्भर होगी। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स बिना उपयोग किया गया डेटा अगले महीने में फॉरपर्ड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा फॉरवर्ड स्कीम की वैलिडिटी भी 31 अक्टूबर है।
याद हो कि हाल ही में एयरटेल के दो फायबर प्लानस शुरू हुए हं, जो 1099 रुपए और 1299 रपए के हैं। इन प्लान्स को फिलहाल दिल्ली में मौजूद यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इन प्लान्स के साथ में भी अतिरिक्त डेटा मिल रहा है।
एयरटेल के मुताबिक, ये बिग बाइट बोनस डेटा ऑफर नए कनेक्शन पर भी वैलिड है। इसमें यूजर्स को नए कनेक्शन पर 7 दिनों के अंदर एक्स्ट्रा डेटा मिल जाएगा। कंपनी ने कहा कि सभी यूजर्स को 1000 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी स्पीड मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी।
इसके अलावा यूजर्स अपने एयरटेल पोस्टपेड और डिजिटल टीवी कनेक्शन को मौजूदा ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ जोड़कर 15 जीबी डेटा और एक्स्ट्रा पा सकते हैं। इसके अलावा इस ऑफर में यूजर्स को एयरटेल टीवी ऐप पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








