Airtel दे रही है 30GB फ्री डेटा, बस करना होगा ये काम
भारती एयरटेल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने एक नई स्कीम का ऐलान किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके लिए एयरटेल यूजर्स को अपने फोन को 3जी से 4जी में अपग्रेड करना होगा।
एयरटेल की ये स्कीम सिर्फ 2जी और 3जी स्मार्टफोन पर ही वैलिड है। इस स्कीम में प्रीपेड यूजर को हर रोज 1 जीबी 4 जी डेटा मिलेगा और 30 दिनों के लिए 30 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, पोस्टपेड यूजर्स को पहले बिलिंग सायकिल पर 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

अपनी इस स्कीम को यूजर्स तक पहुंचाने के लिए एयरटेल ने एक टीवी विज्ञापन भी रिलीज किया है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए एयरटेल यूजर्स टोल फ्री नंबर 51111 पर या माय एयरटेल ऐप पर एलिजिबिलिटी चैक कर सकते हैं। कॉल करने के 24 घंटे के अंदर ही यूजर्स को फ्री डेटा के लिए क्लेम करना होगा।
एयरटेल ने कहा कि ये स्कीम मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम का ही एक हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी स्मार्टफोन ब्रांड के साथ साझेदारी कर चुकी है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कैशबैक प्रोग्राम पेश किया था, जिसमें चुनिंदा 4 जी स्मार्टफोन खऱीदने पर यूजर्स को 2000 कैशबैक मिलेगा।

बता दें कि एयरटेल ने न सिर्फ टेलीकॉम प्लान पर फ्री डेटा ऑफर किया है, बल्कि ब्रॉडबैंड रेंटल प्रोग्राम पर भी फ्री 1000 जीबी डेटा के साथ Airtel Big Byte Offer ऑफर किया है। इस ऑफर एयरटेल के यूजर्स को चुनिंदा ब्रॉडबैंड रेंटल प्रोग्राम पर 1000 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलता है। पहले इस ऑफर की वैलिडिटी 31 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर अक्टूबर 2018 कर दिया गया है।
एयरटेल के मुताबिक, ये बिग बाइट बोनस डेटा ऑफर नए कनेक्शन पर भी वैलिड है। इसमें यूजर्स को नए कनेक्शन पर 7 दिनों के अंदर एक्स्ट्रा डेटा मिल जाएगा। कंपनी ने कहा कि सभी यूजर्स को 1000 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी स्पीड मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी। इसके अलावा यूजर्स अपने एयरटेल पोस्टपेड और डिजिटल टीवी कनेक्शन को मौजूदा ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ जोड़कर 15 जीबी डेटा और एक्स्ट्रा पा सकते हैं। इसके अलावा इस ऑफर में यूजर्स को एयरटेल टीवी ऐप पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








