Home
News

Airtel सालाना प्लान लॉन्च, 372GB डेटा, 36000 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल

By Neha

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सालाना पेश किया। ये प्लान 995 रुपए का है, जिसमें यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा और एसएमएस बैनेफिट मिलेगा। कंपनी का ये प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो साल में एक बार रिचार्ज कराकर फ्री रहना चाहते हैं।

इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिनों की है, यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद कस्टमर्स को लगभग पूरे साल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि 995 रुपए वाला प्लान अभी सिर्फ कुछ ही सर्किल में एक्टिव है और कंपनी इस प्लान को जल्द ही अन्य सर्किल में भी लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस सालाना प्लान के बारे में।

Airtel सालाना प्लान लॉन्च, 372GB डेटा, 36000 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल

हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही ईयरली प्लान पेश करने वाली है, जिसे सिर्फ साल में एक बार रिचार्ज कराकर पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकेगा। एयटेल का 995 रुपए का सालाना प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।

वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 995 रुपए का प्लान 360 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को हर रोज 1 जीबी 4जी डेटा यानी कुल 372GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 SMS मिलेंगे और कुल 36000 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा पूरे साल के लिए एयरटेल टीवी ऐप पर भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

ऐड ऑन प्लान-

Airtel सालाना प्लान लॉन्च, 372GB डेटा, 36000 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल

एयरटेल के इस प्लान की खासियत आपको बताते हैं कि कंपनी ने 995 रुपए के प्लान के साथ में 193 रुपए का ऐड ऑन प्लान भी पेश किया है। ऐड ऑन प्लान में ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए हर रोज एक्स्ट्रा 1जीबी डेटा मिलेगा। यानी 193 रुपए के प्लान में भी ग्राहक को 360 जीबी डेटा मिलेगा। 193 रुपए के प्लान की वैलिडिटी डेट 995 रुपए के प्लान की वैलिडिटी डेट पर ही निर्भर होगी।

एयरटेल जल्द ही 995 रुपए के प्लान को सभी सर्किल में पेश कर सकती है। इस प्लान में अलग-अलग सर्किल के हिसाब से कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
airtel prepaid users ke liye 995 rs ka yearly plan lekar aayi hai, jisme users ko ek saal ke liye unlimited call, 36000 Sms aue 360 GB data milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X