बिना एक्सट्रा चार्ज Airtel इन प्लान्स पर दे रहा है डबल फायदा
भारती एयटेल अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए सभी रेंज में अलग-अलग बैनेफिट के साथ प्लान लॉन्च कर चुकी है। अब एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए शानदार प्लान लेकर आई है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए चाइल्ड मेंबर प्लान पेश किया है, जिसमें एक प्लान की कीमत पर दो लोग बैनेफिट ले सकते हैं।
दरअसल कंपनी के इस पोस्टपेड प्लान में एक यूजर Add On Connections स्कीम के तहत अन्य एक और यूजर को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपने प्लान में जोड़ सकेगा। पेंरेंट यूजर के प्लान के सभी बैनेफिट चाइल्ड मेंबर को भी मिलेंगे।

एयरटेल के पोस्टपेड प्लान 799 रुपए और 1199 रुपए के प्लान में ऐड ऑन कनेक्शन स्कीम का फायदा मिलेगा। इन प्लान में यूजर सिर्फ किसी मेंबर को शामिल कर सकते हैं। अगर बात 799 रुपए के पोस्टपेड प्लान की करें, तो इसमें किसी सिर्फ 1 मेंबर को ही शामिल किया जा सकता है। इस प्लान में कुल 50जीबी डेटा मिलता है, जो दो यूजर्स में बंट जाएगा। इसके अलावा दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और आउटगोइंग कॉल मिलेंगे।
1,199 रुपए के पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो इसमें मेन यूजर दो अन्य मेंबर्स को शामिल कर सकता है। इस प्लान में कुल 75जीबी डेटा मिलता है, जो 3 लोगों में उनकी जरूरत के हिसाब से खर्च किया जा सकेगा। इस प्लान में भी तीनों यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और आउटगोइंग कॉल मिलेंगे।बता दें कि इसके पहले भी एयरटेल फैमिली शेयर स्कीम पेश कर चुकी है, लेकिन कंपनी के पिछले प्लान में अनिलिमटेड कॉलिंग का फायदा नहीं मिलता था। इसके अलावा किसी मेंबर को प्लान में शामिल करने के लिए अतिरिक्त 100 रुपए शुल्क देना होता था।
इन दोनों प्लान के अलावा एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 399 रुपए और 499 रुपए के दो अन्य प्लान पेश किए हैं। हालांकि इन दोनों प्लान में किसी मेंबर को शामिल नहीं किया जा सकता है। 399 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को कुल 10जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) मिलेंगे। यूजर्स को रोमिंग में आउटगोइंग कॉल के लिए चार्ज किया जाएगा।

एयरटेल के 499 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर को कुल 30जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) मिलेंगे। यूजर्स को रोमिंग में आउटगोइंग कॉल के लिए चार्ज किया जाएगा। इस प्लान में भी किसी मेंबर को शामिल नहीं किया जा सकता है। ये सभी प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ पेश किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







