Home
News

एयरटेल दे रहा है 164 GB डेटा और सबकुछ अनलिमिटेड, 82 दिनों के लिए

By Neha Kashyap

इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो चुका है। स्मार्टफोन पर क्रिकेट मैच और लाइव स्कोर देखने के डेटा की जरूरत होगी, जिसके लिए टेलीकॉम टेलीकॉम कंपनियों ने खास डेटा प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो और बीएसएनएल के बाद अब भारती एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए 499 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में कुल 164 जीबी डेटा मिलेगा, जो 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

एयरटेल दे रहा है 164 GB डेटा और सबकुछ अनलिमिटेड, 82 दिनों के लिए

एयरटेल ने 499 रुपए का प्लान को जियो के 251 रुपए के प्लान और बीएसएनएल के 248 रुपए के आईपीएल स्पेशल टैरिफ प्लान को काउंटर करने के लिए पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा 4 जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी व रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

बीएसएनएल के आईपीएल स्पेशल टैरिफ प्लान की बात करें, तो ये 248 रुपए का है, जिसमें 51 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को हर रोज करीब 3 जीबी डेटा और कुल 153 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान को लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी आज 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और ये 30 अप्रैल तक चलेगी। इस प्लान में डेटा केरल सर्किल में 4 जी स्पीड और बाकी सर्किल मे 3जी स्पीड पर मिलेगा।

जियो की बात करें, तो ये 251 रुपए का प्लान है, जिसमें यूजर्स को 102 जीबी डेटा मिलेगा। इस डेटा के जरिए यूजर्स आईपीएल के सभी लाइव क्रिकेट मैच और स्कोर्स को जियो टीवी ऐप पर देख पाएंगे। इसके अलावा जियो ने दो नए प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिसमें यूजर्स आईपीएल के साथ क्रिकेट मैच भी खेल सकेंगे और क्रिकेट कॉमेडी शो देख सकेंगे।

जियो ने ये प्लान और ऑफर्स भारत में आईपीएल की पॉपुलरिटी को देखते हुए पेश किए हैं। 251 रुपए के प्लान के अलावा अन्य ऑफर की बात करें, तो लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले लॉग को देश में किसी भी स्मार्टफोन पर खेला जा सकेगा। जियो ने कहा कि इस गेम के विजेता को मुंबई में मकान, 25 कारें व करोड़ों का कैश इनाम में मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has now come up with a new prepaid plan of Rs 499 which offers a whopping 164GB of high-speed 4G data for the validity period.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X