Home
News

अब दिल खोल कर होंगी बातें, Airtel ने लॉन्च किया शानदार प्लान

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स के हर रोज नए प्लान पेश कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को कंपनी ने अनलिमिटेड बातें करने वाले यूजर्स के लिए वॉयस ऑनली प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये प्लान 299 रुपए का है। इस प्लान की वैलिडिटी 45 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा मिलेगा। कंपनी ने ये प्लान अपने कॉम्पिटीशन वोडाफोन और जियो को काउंटर करते हुए पेश किया है।

अब दिल खोल कर होंगी बातें, Airtel ने लॉन्च किया शानदार प्लान

एयरटेल अभी तक अपने यूजर्स के लिए कॉम्बो प्रीपेड प्लान पेश करती रही है, जिसमें वॉयस कॉल के साथ एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलता है। अब कंपनी ने सिर्फ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के लिए 299 रुपए का वॉयस ऑनली प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स बिना किसी एफयूपी लिमिट के लोकल और एसटीडी के साथ अनलिमिटेड रोमिंग कॉल्स कर सकते हैं।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये प्लान सिर्फ वॉयस कॉलिंग फायदे के साथ आता है, तो इसमें यूजर्स को एसएमएस और डेटा फायदा मिलेगा या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है। एयरटेल का 299 रुपए का कॉम्बो प्लान भी आता है, हालांकि इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा यानी कुल 56 जीबी डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा।

इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी शामिल) और 100 एसएमएस रोजाना की सुविधा मिल रही है। एयरटेल अपने इस प्लान से रिलायंस जियो के 198 रुपए के टैरिफ प्लान को टक्कर देना चाहती है। जियो का 198 रुपए का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

व्हाट्सएप्प में केसे सेट करें अपनी पसंद की भाषा ?

इस प्लान में यूजर्स को पहले रोज 1.5जीबी डेटा मिलता था। अब यूजर्स 28 दिनों तक हर रोज 2जीबी डेटा और कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), लोकल और नेशनल 100 एसएमएस फ्री जैसे फायदों के साथ आता है। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has Launched a Voice-Only Prepaid Plan with free local, STD and roaming calling features at Rs 299.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X