JIO EFFECT : Airtel को हुआ 75 फीसदी का घाटा
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल भारती मजबूत कॉम्पिटीटर के तौर पर रिलायंस जियो का मुकाबला कर रही है। अब इन कंपनियों से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। इस नई रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून की पहली तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 74.89% तक घटा है। इस घाटे के साथ कंपनी की पहली तिमाही का रेवेन्यू 367 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जियो के साथ चीप प्लान के कॉम्पिटीशन ने एयरटेल के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट पर बुरा असल डाला है। जहां पिछले साल कंपनी ने इसी तिमाही में करीब 1,462 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया था, वहीं इस साल कंपनी को 1095 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। अगर कंपनी की कुल आय की बात करें तो ये पिछले साल 25,546 करोड़ रुपए थी, जो इस साल 14 फीसदी घटकर 21,958 करोड़ रुपए रह गई है।
भारती एयरेटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि नई कंपनी के आने से इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मूल्य निर्धारण को लेकर बाधा जारी है और इसके चलते इस इंडस्ट्री का रेवेन्यू भी 15 फीसदी तक डाउन हुआ है। बता दें कि जियो पर टेलीकॉम इंडस्ट्री के रेवेन्यू को लेकर सवाल होते रहे हैं। फिलहाल दोनों कंपनियां प्लान्स की कीमतों में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications