एक्स्ट्रा डेटा के लिए Airtel Add-On पैक लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ
टेलीकॉम कंपनियां इस समय टैरिफ और कॉम्बो प्लान के अलावा अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान रखते हुए कई और प्लान पेश कर रही हैं। हाल ही में पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Add-On पैक लॉन्च किए हैं। ये पैक 193 रुपए और 49 रुपए के साथ आते हैं।
एयरटेल ने ये पैक रिलायंस जियो को काउंटर करने के लिए पेश किए हैं। ये ऐड ऑन पैक पंजाब के अलावा आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और कई सर्किल में मौजूद है।

कई यूजर्स को ये समझ नहीं आ रहा है कि ये ऐड ऑन पैक क्या हैं और इनका क्या बैनेफिट है या ये कितने दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। यहां हम आपको इन प्लान की वैलिडिटी, बैनेफिट और सबकुछ बता रहे हैं।
193 रुपए का ऐड ऑन प्लान-
एयरटेल के इस प्लान की खासियत आपको बताते हैं कि इसमें ग्राहकों को हर रोज 1जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी ने इन ऐड ऑन पैक को सभी टॉप कॉम्बो पैक के लिए लॉन्च किया है। मान लीजिए आप एयरटेल का 995 रुपए के प्लान यूज करते हैं। ये प्लान 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें ग्राहक को कुल 372GB डेटा मिलेगा।
यानी इस पैक के साथ 193 रुपए के ऐड ऑन पैक से रिचार्ज करने पर 360 दिनों के लिए 1जीबी डेटा रोज मिलेगा। 193 रुपए के प्लान की वैलिडिटी डेट 995 रुपए के प्लान की वैलिडिटी डेट पर ही निर्भर होगी। इसके अलावा ये प्लान 199 रुपए, 349 रुपए, रुपए 399 और 448 रुपए के प्लान के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
49 रुपए का ऐड ऑन प्लान-
49 रुपए के ऐड ऑन प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को कुल 1जीबी डेटा मिलेगा। यानी अगर आप 509 रुपए का रिचार्ज कराते हो तो इस प्लान पर आपको 1.4जीबी डेटा के अलावा पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के लिए 1जीबी एक्सट्रा डेटा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications








