Home
News

इस टेलिकॉम कंपनी ने किया देश में सबसे पहले 5G नेटवर्क लाने का ऐलान

By Neha

भारती एयरटेल ने देश में 5जी नेटवर्क लाने के लिए साउथ कोरियन कंपनी एसके टेलीकॉम के साथ रणनीतिक करार का ऐलान किया है। एयरटेल के बयान जारी कर कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर दोनों मिलकर देश में 5जी नेटवर्क लाने और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी हाईटेक टेक्नॉलोजी के स्टेंडर्ड को सुधारने के लिए काम करेंगी।

इस टेलिकॉम कंपनी ने किया देश में सबसे पहले 5G नेटवर्क लाने का ऐलान

बता दें कि साउथ कोरियन एसके टेलीकॉम ही विश्व में पहली बार सीडीएमए (2जी), डब्ल्यूसीडीमीए (3जी) और एलटीई-ए(4जी) तकनीक पेश करने वाली कंपनी थी। कंपनी 500 एमबीपीएस तक 4जी स्पीड मुहैया कराती है।

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के अनुसार, ''इस भागीदारी से भारत में एयरटेल के उपभोक्ताओं को काफी बेहतर अनुभव मिलेगा। उन्हें एक ऐसी कंपनी के अनुभव का लाभ मिलेगा जिसने विश्व के सबसे शानदार मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क में से एक तैयार किया है।''

मित्तल ने कहा, ''एसके टेलीकॉम की प्रौद्योगिकी में निर्विवाद और स्पष्ट बढ़त के कारण यह ऐसी भागीदारी होगी जो भारत में सारा परिदृश्य बदल देगी। इससे भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो जाएगा जहां सबसे उन्नत ब्रॉडबैंड सेवा होगी।''

गौरतलब है कि देश में इन दिनों टेलिकॉम कंपनियों के बीच जंग छिड़ी है। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल लगातार अपने प्रतिद्वंदी जियो से मुकाबले में लगी है। अब ऐसे में एयरटेल के 5जी नेटवर्क लाने पर बाकी कंपनियों पर क्या प्रभाव होता है, जल्द ही पता चल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel, SK Telecom team up to develop 5G technology. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X