1 रुपए में 93 रुपए के रिचार्ज का फायदा दे रही है Airtel
भारती एयरटेल के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर पेश करने जा रही है, जिसमें यूजर्स सिर्फ एक रुपए में रिचार्ज करा सकेंगे। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है, तो बता दें कि जल्द ही कंपनी इस प्लान को सभी सर्किल में मौजूद यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।
इस प्लान को कंपनी ने उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो वैलिडिटी निकलने के बाद भी समान बैनेफिट्स का फायदा लेना चाहते है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि इस 1 रुपए के प्लान का फायदा यूजर 1 महीने में कितनी बार ले सकता है।

एयरटेल का ये प्लान एक तरह का रिफिल प्लान है, जो सिर्फ 1 रुपए में यूजर्स को मौजूदा कॉम्बो और डेटा प्लान का फायदा देता है। जैसे मान लीजिए कि आप आप एयरटेल का 93 रुपए का कॉम्बो प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ ही दिनों में इस प्लान की वैलिडिटी डेट खत्म होने वाली है और उसके बाद आप दोबारा रिचार्ज कराएंगे।
रिफिल प्लान में यूजर्स पिछले प्लान की वैलिडिटी डेट खत्म होने के बाद और दोबारा प्लान रिचार्ज कराने के बीच में मौजूद दिनों में 93 रुपए के प्लान में मिलने वाला बैनेफिट सिर्फ 1 रुपए का रिचार्ज कराकर ले सकते हैं।
93 रुपए के कॉम्बो पैक में यूजर्स को 10 दिनों के लिए (कुछ यूजर्स को 28 दिनों के लिए) 1 जीबी डेटा हर रोज, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मिलता है। यूजर्स को ये फायदा 1 रुपए के रिफिल पैक पर भी मिलेगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि एयरटेल का 1 रुपए का रिफिल प्लान कितने दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
इस रिफिल पैक की सबसे जरूरी बात बता दें कि ये प्रोसेस पूरी तरह से मैनुअली है। यानी की इस प्लान के लिए यूजर्स को अपने पैक की एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। इस पैक का फायदा यूजर्स एयरटेल ऐप और कंपनी की वेबसाइट से रिचार्ज कराकर ले सकते हैं।
अभी ये पता नहीं चल सका है कि 93 रुपए के अलावा और किस प्लान के साथ 1 रुपए के रिफिल पैक का फायदा लिया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट के जरिए इस प्लान से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







