Home
News

'भीम' एप की रजिस्‍ट्रेशन संख्या 1.4 करोड़ के पार

"भारत सरकार द्वारा हाल ही में लांच किए गए 'भीम' एप ने डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के लिए मोबाइल फोन की शक्ति के उपयोग का रास्ता खोल दिया है। अब तक 1.4 करोड़ लोगों ने 'भीम' एप को अपनाया है।

By Agrahi

हाल में ही लांच किए गए भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) एप पर 1.4 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

'भीम' एप की रजिस्‍ट्रेशन संख्या 1.4 करोड़ के पार

उन्होंने कहा कि सरकार ने 'भीम' के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की हैं। यह आम लोगों के लिए रेफरल बोनस योजना तथा व्यापारियों के लिए कैशबैक योजना है।

पढ़ें: क्या आपके पास है लेनोवो के 6 पॉवर? हां! तो पढ़िए यह मजेदार खबर

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए आधार सक्षम भुगतान प्रणाली 'आधार पे' को जल्द ही लांच किया जाएगा। यह उन लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद होगा, जो डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

मंत्री ने कहा, "डिजिटल अर्थव्यवस्था का लक्ष्य जबावदेही और पारदर्शिता है। हम एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं जो भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का केंद्र बनाएगा। पिछले दो सालों में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के 250 से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जोकि कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये निवेश का है।"

Best Mobiles in India

English summary
The recently launched Bharat Interface for Money (BHIM) app has seen more than 140 lakh registration, IT Minister Ravi Shankar Prasad said here on Friday.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X