भूत पकड़ने वाली टेक्नोलॉजी! क्या प्रेत आत्माओं का पता लगाया जा सकता है?
Bhoot Pakadne Wali Technology: भूत-प्रेत की कहानियां आपने बचपन में नानी-दादी से खूब सुनी होंगी। मैंने भी सुनी हैं। कुछ तो ऐसे भी लोग होते हैं जिनसे भूत ने कभी न कभी बीड़ी मांगी होती है। भूत-प्रेतों से जुड़े तमाम सवाल है जिनका जवाब देना बहुत मुश्किल है। खैर, आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वह कौन-सी टेक्नोलॉजी हैं, जिनकी मदद से भूतिया एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है।
क्या भूतों को पकड़ने के लिए कोई मशीन हो सकती है? विज्ञान का इससे कोई लेना-देना नहीं, लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब कई ऐसे गैजेट्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल भूतिया एक्टिविटीज को ट्रैक करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञान या कुछ और है सच
हाल के वर्षों में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स और हॉरर शो मेकर्स ने कुछ हाई-टेक गैजेट्स की मदद से भूतों की मौजूदगी को मापने की कोशिश की है। सवाल यह है: क्या ये डिवाइस सिर्फ अंधविश्वास को हाई-टेक लिबास दे रहे हैं, या वाकई में विज्ञान और अलौकिक के बीच कोई पुल बन रहा है?
4 डिवाइस जिनसे 'भूत' पकड़े जाने का दावा होता है।
EMF मीटर
Electromagnetic Field Meter आमतौर पर बिजली के उपकरणों में EMF की जांच के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन पैरानॉर्मल दुनिया में इसे भूतों की एनर्जी पकड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर किसी वीरान घर में बिजली न हो और फिर भी EMF में उतार-चढ़ाव दिखे, तो "कुछ तो है" का दावा किया जाता है।
Thermal Imaging कैमरा
Thermal कैमरा इंसानी शरीर और वातावरण की गर्मी को अलग-अलग कलर्स में दिखाता है। भूतिया ठंडक या 'cold spots' अक्सर इस कैमरे में दर्ज होती हैं, जहां किसी के होने का कोई कारण न हो।

EVP रिकॉर्डर- जब सन्नाटा बोलने लगे
इलेक्ट्रॉनिक वॉइस फेनोमेनन रिकॉर्डर का इस्तेमाल उन आवाजों को पकड़ने के लिए किया जाता है जो आम कान नहीं सुन पाते। कई हॉरर टीमों का दावा है कि उन्होंने "कौन है वहाँ?" जैसी फुसफुसाहटें रिकॉर्ड की हैं, जो जांच के समय कमरे में कोई भी नहीं बोल रहा था।
Infrared Motion सेंसर- अदृश्य मूवमेंट का अहसास
यह डिवाइस हरकतों को महसूस करता है, खासकर रात में। कई मामलों में यह तब एक्टिव हो गया जब कोई भी व्यक्ति उस जगह मौजूद नहीं था। क्या ये भूत थे, या तकनीक की गड़बड़ी?


Click it and Unblock the Notifications








