Home
News

भुवन बाम YouTube से कमाते है कई कंपनियों के CEO से भी ज्यादा, महीने की इनकम है 95 लाख से ज्यादा

पॉपुलर YouTuber भुवन बाम ने हाल ही में 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स को पार करने वाले पहले भारतीय YouTuber बनकर इतिहास रच दिया था और उसके बाद से ही उनके सब्सक्राइबर्स बड़ी तेजी से बढ़ रहे है। भुवन बाम अपनी इंटरटेनिंग कंटेंट के कारण लाखों लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। इसके अलावा युट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) जिन्हें BB Ki Vines के नाम से भी जाना जाता है जिन्होंने कई शॉर्ट मूवीज और सॉन्ग में भी काम किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीबी की वाइन्स की महीने की सैलरी कई कंपनी के सीईओ से भी ज्यादा है।

भुवन बाम YouTube से कमाते है कई कंपनियों के CEO से भी ज्यादा, महीने की इनकम है 95 लाख से ज्यादा

कई कंपनियों के CEO से भी ज्यादा कमाते है युट्यूबर भुवन बाम

Caknowledge.com के अनुसार, भुवन बाम की कुल संपत्ति लगभग 22 करोड़ रुपये है और उनकी आय का प्रमुख स्रोत YouTube चैनल- BB Ki Vines है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि स्पॉन्सरशिप समेत भुवन बाम की प्रति महीने की सैलरी लगभग 95 लाख रुपये है।

भुवन बाम जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर भी हैं और उन्हें इस डील से 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। जबकि Techtofacts.com की एक रिपोर्ट के अनुसार भुवन बाम Mivi के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और हर साल 4 करोड़ रुपये उनसे भी कमाते हैं। जबकि वर्तमान में, वह छह ब्रांड आर्कटिक फॉक्स, बियरडो, लेंसकार्ट, मिवी, टिसोट, टेस्टी ट्रीट्स का विज्ञापन भी कर रहे हैं इस कारण आज वह कई कंपनियों के CEO से भी ज्यादा की कमाई कर रहे है।

भुवन बाम ने कहाँ से करी अपनी पढ़ाई

भुवन बाम जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ग्रीन फील्ड्स स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की थी। साथ ही इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन की शिक्षा ग्रहण की। भुवन बाम ने सभी का ध्यान तब खींचा जब उनका 2014 में द चखना इश्यू वेब नामक अपना पहला वीडियो वायरल हुआ था।

हाल ही में खो दिया था अपने माता-पिता को

हाल ही कोविड-19 की महामारी के कारण पॉपुलर युट्यूबर भुवन बाम को अपने माता-पिता को खोना पड़ा। तकरीबन 1 महीने बाद इसकी जानकारी भुवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। और अब एक नए वीडियो ढिंढोरा पर काम कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bhuvan Bam Monthly Income is Rs 95 Lakh, more than a CEO
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X