फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल, कैसे करें फास्ट बुकिंग ?
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में ढेरों ऑफर ले कर आ रहा है जो 20 से 24 सितंबर तक चलेगी।
इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ कई कपड़ों पर भी भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। कई बार डिस्काउंट के चलते कुछ प्रोडेक्ट सेल शुरु होते ही कुछ मिनटों में खत्म हो जाते हैं ऐसे में खरीद्दारों की हमेशा यही शिकायत रहती है कि हमें तो कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं मिला।

अगर आप सेल के दौरान अपना प्रोडेक्ट जल्दी बुक करना चाहते हैं तो यहां पर थोड़ा स्मार्ट बनना पड़ेगा। इसके लिए किसी भी सेल के शुरु होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें।
कैसे बुक करेंं फास्ट प्रोडेक्ट

अपने एकाउंट में प्रोडेक्ट को जितना जल्दी हो सके सेव कर लें सेल के दौरान अगर उसके बारे में पूरी डिटेल पढ़नेंं में समय लगाएंगे उतनी देर में उसे हजारोंं लोग खरीद चुके होंगे। अक्सर सबसे कम दाम उन्हीं प्रोडेक्ट के रखे जाते हैं जिनकी सेल की संभावना ज्यादा होती है या फिर उनका स्टॉक हटाना होता है।

अपनी क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड डिटेल सेव करके रखेंं, इससे कार्ड की डिटेल को भरने में लगने वाला समय बच जाएगा और पेमेंट फास्ट हो जाएगा एक बार प्रोडेक्ट का पेमेंट होने के बाद उसे कोई दूसरा नहीं ले पाएगा इसीलिए अक्सर प्रोडेक्ट सेव करने बाद पेमेंट के दौरान हमें ये मैसेज मिलता है कि प्रोडेक्ट खाली हो चुका है।

अपने फ्लिकार्ट एकाउंट में पहले से एड्रेस सेव करके रखें ताकि एड्रेस भरने में टाइम न जाएं। वरना इतनी देर में प्रोडेक्ट विशलिस्ट से सेव करने के बाद खाली हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications