Nothing Phone (1) पर बड़ा ऑफर, फ्लिपकार्ट दे रहा है 6,500 रुपये तक की छूट, आपको मिस नहीं करना चाहिए

Nothing Phone (1) फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में 6,500 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। बैंक ऑफर सहित, Nothing Phone (1) बेस मॉडल को 26,249 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि, नथिंग फोन (1) को जुलाई में वापस लॉन्च किया गया था और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर पर चलता है। नथिंग फोन (1) ने ग्लिफ़ इंटरफ़ेस होने के कारण ज्यादा चर्चा पैदा की जो 900 से अधिक एलईडी का यूज करता है।
Nothing Phone (1) में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 4500mAh की बैटरी को स्पोर्ट करता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जैसा कि कंपनी ने खुलासा करते हुए बताया था कि, स्मार्टफोन को तीन एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे। आइए नथिंग फोन (1) डील की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नजर डालते हैं।
Nothing Phone (1): फ्लिपकार्ट पर डील

Nothing Phone (1) पर नथिंग 6,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है । इसके अलावा, फेडरल बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नथिंग फोन (1) की खरीद पर 1250 रुपये की छूट मिल रहा हैं। पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 10% (1250 रुपये तक) की छूट भी लागू है।
Nothing Phone (1): स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Phone (1) में 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल HD+ रेजोल्यूशन, 1200nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.55-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। नथिंग फोन (1) में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ प्रोसेसर है। यह 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित नथिंग os 1.0 के साथ प्री-लोडेड आता है।
Nothing Phone (1) में 50MP Sony IMX766 सेंसर और 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस से लैस है। यह फ्रंट में 16MP का शूटर देता है। फोन (1) में 4,500mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








