बिल क्लिंटन के ट्विटर पर 4 लाख फॉलोवर
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से जुड़ गए हैं। क्लिंटन के ट्विटर अकाउंट से 24 घंटे के भीतर चार लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। अमेरिकी कॉमेडियन स्टीफेन कॉलबर्ट ने अपने लोकप्रिय शो 'द कॉलबर्ट रिपोर्ट' में एक साक्षात्कार के दौरान उनसे बताया कि उन्होंने एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट उनके लिए नौ अप्रैल को बनाया है।

इसके बाद 66 वर्षीय क्लिंटन ने बुधवार अद्धरात्रि से थोड़ा पहले अपना पहला ट्वीट किया। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने अपने अकाउंट ' बिल क्लिंटन' पर ट्वीट किया, "ट्विटर पर 'चेल्सिया क्लिंटन' और मेरे अच्छे मित्र 'स्टीफेनएटहोम' से जुड़ने को उत्साहित।"
क्लिंटन ने लोगों को विश्व मलेरिया दिवस की याद दिलाते हुए एक और ट्वीट किया और गुरुवार को, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को ट्विटर से बधाई संदेश भेजा, जो क्लिंटन के बाद 2001 में राष्ट्रपति बने थे।


Click it and Unblock the Notifications







