बिल गेट्स नेक्स्ट जेनरेशन कंडोम के लिए देंगे लाखों डॉलर
समाज सेवा में लगे अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने एक चुनौती पेश की है, जिसके तहत बेहतर कंडोम का आविष्कार करने वाले को 10 लाख डॉलर दिया जाएगा। यह चुनौती दुनिया भर में लोगों की सेहत सुधारने के लिए पेश की गई है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने अपने 'ग्रैंड चैलेंजेज इन ग्लोबल हेल्थ' वेबसाइट पर कहा, "हम नई पीढ़ी के लिए कंडोम की तलाश कर रहे हैं, जो अधिक आनंद का अहसास कराए, ताकि लोग इसका अधिक उपयोग करें।

गेट्स स्टार्ट फंडो में एक लाख डॉलर की पेशकश कर रहे हैं। यदि परियोजना बेहतर होगी, तो वह 10 लाख डॉलर तक देंगे। एक बयान में कहा गया है कि पुरुषों के हिसाब से कंडोम उपयोग से अधिक आनंद की अनुभूति नहीं होती है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पुरुष इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही यह भी जरूरी है कि सहवास से तुरंत पहले कंडोम का उपयोग करने का फैसला होना चाहिए।
बयान में कहा गया कि कंडोम का उपयोग करीब 400 सालों से हो रहा है, लेकिन पिछले 50 सालों में इसमें बहुत कम तकनीकी सुधार हुआ है। इसमें कहा गया कि ऐसा उत्पाद बनाया जाना चाहिए, जिसकी कोई नकारात्मक छवि नहीं हो। या उसके उपयोग के साथ अधिक आनंद की भावना जुड़ी हो। यदि ऐसा हो पाए तो यह दुनिया की सेहत सुधारने में अत्यधिक योगदान करेगा। यह अवांक्षित गर्भाधान को भी रोकेगा और एड्स या अन्य बीमारियों से भी रक्षा करेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications