Home
News

300 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ बिंगो फिटनेस बैंड लॉन्च, कीमत सिर्फ 1599

By Neha

अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क रहने वाले यूजर्स के लिए मार्केट में इस समय हर कीमत पर हेल्थ गैजेट मौजूद हैं। इन हेल्थ गैजेट में फिटनेस बैंड यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी बिंगो टेक्नोलॉजी ने मंगलवार को नया फिटनेस बैंड 'बिंगो एफ 2' इंडियन यूजर्स के लिए पेश कर दिया है।

300 घंटे स्टैंडबाय टाइम के साथ बिंगो फिटनेस बैंड लॉन्च, कीमत सिर्फ 1599

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि बिंगो एफ 2 फिटनेस बैंड को स्टार्टिंग प्राइस रेंज में सिर्फ 1,599 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है। यानी इसे पॉकेट फ्रेंडली गैजेट भी कहा जा सकता है। वहीं इसके स्पेक्स की बात करें, तो 'बिंगो एफ2' में 70 एमएएच क्षमता की बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि इसके बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 300 घंटों का है।

बिंगो एफ 2 फिटनेस बैंड के खास फीचर्स की बात करें, तो इस बैंड में वाइब्रेशन और म्यूट फंक्शन भी दिया गया है। यानी की यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से नोटिफिकेशन को साउंड, वाइब्रेशन और म्यूट में सेट कर सकते हैं। साथ ही ये बैंड आईपी 67 वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

बिंगो ने ये फिटनेस बैंड एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया है। कनेक्टिविटी के लिए बिंगो एफ 2 में ब्लूटूथ 4।0 दिया गया है।

बिंगो टेक्नॉलजीज के विपणन प्रबंधक हेमंत सैनी ने बताया, "नए 'बिंगो एफ 2' फिटनेस बैंड को सस्ती कीमत पर अभिनव और उपयोगी उत्पादों को पेश करने की हमारी रणनीति के अनुरूप लांच किया गया है। 'एफ 2' में फिटनेस, कार्यक्षमता और सामथ्र्य का अभिनव संगम है।"

अगर आप इस फिटनेस बैंड को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी ने इस बैंड को पांच कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें पीच, डार्क ब्लू, स्काय ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर शामिल हैं। बिंगो एफ 2 बैंड को आप सभी प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bingo Technologies unveils new fitness band. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X