मुसीबत में बुजुर्गों का साथी बनेगा ये App
बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामलों को देखते हुए बिधाननगर पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए बुजुर्ग मुसीबत में पुलिस और अपने परिवार की मदद ले सकेंगे। बुजुर्गों की मदद के लिए पेश किए गए इस को Bipad Sathi ऐप नाम दिया गया है। पुलिस ने इस ऐप को एक संगठन के साथ मिलकर डिजाइन किया है, जिससे बुजुर्गों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।

Bipad Sathi ऐप में को ओपन करने पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, नियरबाई हेल्प, ट्रैक मी लाइव और रिपोर्ट अ क्राइम। इसके 'नियरबाई हेल्प' सेक्शन के नीचे एक एसओएस बटन है। मुसीबत के वक्त वॉल्यूम बटन तीन बार दबाने पर ये फीचर काम करेगा। इस ऐप को एंड्रॉइड और आईफोन दोनों ही स्मार्टफोन पर यूज किया जा सकता है।
वहीं इसके दूसरे ऑप्शन 'ट्रैक मी लाइव' को ऐक्टिवेट करने पर पुलिस जीपीएस के जरिए व्यक्ति तक पहुंचेगी। तीसरे ऑप्शन 'रिपोर्ट अ क्राइम' की मदद से अपराध को रिकॉर्ड कर अपलोड किया जाएगा। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही इसकी मदद से फायर स्टेशन्स की सहायता ली जा सकेगी।
बिधाननगर पुलिस ने ये ऐप स्थानीय लोगों के लिए बनाया है। इस ऐप में बुजुर्ग पांच ऐसे नंबर भी सेव कर सकते हैं, जिन से वह मुसीबत के वक्त में संपर्क करना चाहते हैं। एसओएस बटन दबाने से बिधाननगर पुलिस कमीशन के अंतर्गत आने वाले 10 स्थानीय पुलिस स्टेशनों और उन 5 इमरजेंसी कॉन्टेक्ट तक हेल्प का मैसेज जाएगा। इसके बाद बुजुर्ग तक जीपीएस से लैस गाड़ी से मदद भेजी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








