बीजेपी ने मंगाए 2000 स्मार्टनमो स्मार्टफोन
चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी पार्टियों ने नए-नए तरीको से अपना प्रचार करना शुरु कर दिया है। बीजीपी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी से प्रेरित 2000 स्मार्टनमो स्मार्टफोन का ऑर्डर दिया है। स्मार्टनमों फोन एक चाइना बेस कंपनी बना रही है जिसे नरेंद्र मोदी के कुछ वालेंटियर्स ने मिलकर शुरु किया है।
बीजेपी द्वारा दिया गया आर्डर दिसंबर तक आ भी जाएगा। ये स्मार्टनमों फोन बीजेपी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। जिसमें प्री लोडेड वॉलपेपर के साथ कई एप्लीकेशन और नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें होंगे।
हालाकि अभी फोन के फीचरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कौन सा मॉडल बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। लेकिन इस समय बाजार स्मार्टनमों के 4 मॉडल उपलब्ध हैं। जिसमें से पहला सेफरॉन 1 जिसमें 16 जीबी और 32 जीबी के दो मॉडल है दूसरा सैफरॉन टू, तीसरा सैफरॉनए 209 और चौथा नमों ई 43है।
स्मार्टनमो सैफरन स्मार्टनमो में दिए गए फीचरों की बात करें तो इसके पहले मॉडल सैफरन वन में 32 जीबी और 16 जीबी के दो मैमोरी ऑप्शन दिए गए है अगर की बात की जाए तो 32 जीबी स्मार्टनमों की कीमत 23,000 रुपए और 16 जीबी स्मार्टनमो की कीमत 18,000 रुपए है।

स्मार्टनमो के 16 जीबी मॉडल में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ 5 इंच की 1920x1080 रेज्यूलूशन वाली स्क्रीन दी गई है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। स्मार्टनमो सैफरन में एंड्रायड 4.2.1 जैलीबीन ओएस इंस्टॉल है। बैटरी बैकप की बात करें तो सैफरन में 3150 एमएएच बैटरी दी गई है जसे 2जी, 3जी, वाईफाई, जीपीएस जैसे फीचरों के साथ अच्छा बैटरी बैकप देती है।
सैफरन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड की जा सकती हे। स्मार्टनमो सैफरन टू सैफरन टू में सैफरन वन की सभी खूबियां दी गई हैं लेकिन सैफरन टू में 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन मौजूद है जो 1920x1080 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ स्मार्टनमों के सभी मॉडलों में यूजर को नरेन्द्र मोदी के फ्री वॉलपेपर, वीडियो के साथ फ्री प्री लोडेड एप्लीकेशन भी मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications







