Xiaomi Black Friday Sale: स्मार्टफोन्स से लेकर शाओमी जूतों तक सभी प्रॉडक्ट्स पर छूट
चीन की लीडिंग स्मार्टफोन मेकर कंपनी xiaomi ने फेस्टिव सीजन में सेल आयोजन किया था , जिसे शानदार रिस्पांस मिला था। कंपनी अब एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए सेल लेकर आई है। Xiaomi ने अपनी भारत में ब्लैक फ़्राइडे सेल (Black Friday Sale) का ऐलान कर दिया है।

Black Friday Sale का दूसरा दिन आज
सेल की शुरुआत 26 नवंबर से हो चुकी है और अब ये 29 नवंबर को समाप्त होगी। यानि इन तीन दिनों में आपके पास Mi और Redmi के प्रोडक्ट्स खरीदने का सुनहरा अवसर है। आपको बता दें कि ये सेल Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट पर भी लाइव की गई है। चलिए जानते हैं Xiaomi प्रोडक्ट्स की बेहतरीन डील्स...!
Xiaomi Black friday ऑफ़र्स
* Redmi 8A Dual: 9,999 रुपए की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपए में अवेलेबल कराया गया है।
* Redmi 9i के 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट को इस सेल के दौरान 8,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
Xiaomi Black friday डील्स
* Redmi Note 8: इस फ़ोन के 4GB वेरिएंट को 11,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
* Redmi 9 Prime: Redmi 9 prime के 4GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये रखा गया है।
* Redmi Note 9 Pro: रेडमी के स्मार्टफोन के 4gb ram मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है।
दूसरे प्रॉडक्ट्स पर ़डिस्काउंट
* Redmi Power Bank: सेल के दौरान इस पॉवर बैंक को 699 रुपये में खरीदें।
* Redmi Earbuds 2C: इसे 1,299 रुपये के प्राइस में लिस्टेड है। वहीं, Redmi Earbuds S को आप 1,699 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
* Mi True Wireless earphones 2C: इसकी कीमत 2,299 रुपये हो गयी है। Mi True Wireless earphones 2 को 2,999 रुपये में खरीदने का लाभ उठाएं।
स्मार्ट बैंड और स्पोर्ट शू पर भी डिस्काउंट
* Mi Smart Band 4: इस प्रॉडक्ट को 1,999 रुपये की कीमत के साथ अवेलेबल कराया गया है।
* Mi Beard Trimmer पर भी भारी छूट मिल रही है।
* Mi Men's Sports Shoes 2: शाओमी ने कुछ महीने पहले अपने कंपनी द्वारा बनाए गए जूतों को भी भारतीय मार्केट में पेश किया है। शाओमी ने अपने उन स्पोर्ट्स शूज़ को भी ब्लैक फ्राईडे सेल में पेश किया है। इसे 2,499 रुपए में बेचा जा रहा है , जबकि इसकी असल कीमत 3,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications