Black Friday Sale: Samsung गैलेक्सी पर डील्स 24 नवंबर से शुरू, जानें ऑफर्स, डील्स

Samsung ने भारत में कस्टमर के लिए अपनी नई Black Friday sale की शुरुआत की है। कंपनी ने खुलासा किया है कि वह भारत में 24 नवंबर से शुरू होने वाली ब्लैक फ्राइडे सेल की मेजबानी करेगी। इस दौरान कस्टमर सैमसंग के डिफरेंट प्रोडक्टों पर डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स पा सकेंगे। डिस्काउंट आइटम की लिस्ट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, मॉनिटर, रेफ्रिजरेटर और सैमसंग के कई अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं।
सैमसंग ने लाइव होने से पहले कुछ बेहतरीन ब्लैक फ्राइडे सेल ऑफर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। सेल सैमसंग के लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन, गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी एस 22 सीरीज पर डिस्काउंट दी जा रही है। आइए एक नजर डालते हैं Samsung Black Friday Sale के ऑफर्स, डील्स और अन्य डिस्काउंट डिटेल्स पर।
Samsung Black Friday Sale ऑफर
Samsung ब्लैक फ्राइडे सेल 24 नवंबर से शुरू होगी और 28 नवंबर तक चलेगी। कंपनी ने खुलासा किया है कि गैलेक्सी एस22 सीरीज भारत में 60,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ भारत में सैमसंग का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 4 पर भी डिस्काउंट मिलने की संभावना है। कंपनी ने खुलासा किया कि सेल के दौरान सैमसंग का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल ऑफर खरीदने वालों को 2,999 रुपये में गैलेक्सी वॉच 4 मिल सकता है।

Galaxy Z Fold 4, जो एक क्लैमशेल फोल्डेबल फोन है, जो 89,999 रुपये के लॉन्च कीमत के ऊपर कुछ डिस्काउंट मिलेगी। सैमसंग का 2021 फ्लिप फोन, गैलेक्सी जेड फ्लिप 3, बिक्री के दौरान 60,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा।
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, सेल के दौरान 40,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा। सैमसंग ने खुलासा किया कि गैलेक्सी S21 FE 5G की खरीद पर खरीदारों को 20,000 रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा।
गैलेक्सी वॉच पर भी मिल रहा डिस्काउंट
कंपनी अपने लेटेस्ट वियरेबल्स पर भी डिस्काउंट देगी। बिक्री माइक्रोसाइट पर टीज़र से पता चलता है कि गैलेक्सी वॉच 5 और गैलेक्सी वॉच 5 प्रो को ब्लैक फ्राइडे सेल के साथ कुछ ऑफर या डिस्काउंट देगी। सैमसंग के लेटेस्ट प्रीमियम टीडब्ल्यूएस, गैलेक्सी बड्स 2 प्रो को भी सेल के दौरान रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
ब्लैक फ्राइडे सेल ऑफर्स इन प्रोडक्ट पर भी
सभी ऑफर्स के अलावा, कस्टमर सैमसंग की ए-सीरीज और एम-सीरीज फोन पर ऑफर्स का फायदा उठाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। ब्लैक फ्राइडे सेल ऑफर्स को लैपटॉप, मॉनिटर, एक्सेसरीज, टीवी, साउंड बार, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टैबलेट, एयर कंडीशनर और किचन अप्लायंसेज पर भी बढ़ाया जाएगा। सेल के दौरान दो या अधिक प्रोडक्ट खरीदने वाले कस्टमर को खरीदारी पर अतिरिक्त 5% की छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








