भारत में Black Friday Sale शुरू, जानिए कैसे करें शॉपिंग
ब्लैक फ्राइडे सेल का समय आ गया है। आज ब्लैक फ्राइडे की सेल शुरू हो चुकी है। बता दें, भारतीय यूजर्स के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल एक नया कॉन्सेप्ट है। अमेरिका में होने वाले थैंक्स गिविंग डे के अलगे दिन ही ब्लैक फ्राइडे मनाया जाता है। वहीं, भारत में भी सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल की सबसे खास बात यह है कि आप भारत में बैठे हुए अमेरिका में वर्ष की सबसे बड़े रिटेल इवेंट से कुछ बेहतरीन डील्स का फायदा उठा सकते हैं।

प्रमुख रिटेलर्स ने ब्लैक फ्राइडे से पहले ही अपनी कुछ डील्स की पेशकश शुरू कर दी है। जबकि अन्य अपने आने वाले डील्स और ऑफर्स को बढ़ावा देने में व्यस्त हैं। अगर पुराने ट्रैंड्स की बात की जाए तो ब्लैक फ्राइडे 2018 में पिछले साल के मुकाबले हजारों डील्स और ऑफ़र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात इस सेल में कल लॉन्च हुआ शाओमी का Redmi Note 6 Pro भी डिस्काउंट के साथ पहली बार बेचा जा रहा है।
Black Friday Sale
हालांकि इन डील्स में कुछ डील्स आपके समय और धन के लायक नहीं होंगी, लेकिन अगर आप काफी सतर्क हैं और डील्स पर नजर रखते हैं, तो आप इस साल की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कुछ दिलचस्प डील्स स्कोर कर सकते हैं। बता दें, Google ने भी अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल का ऐलान कर दिया था। जिसे 16 नवंबर से 26 नवंबर तक चलाया जा रहा है। इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलट और स्मार्ट होम डिवाइस जैसे कई प्रॉडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं।
भारत की ब्लैक फ्राइडे सेल में क्या है खास
ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कई गैजेट्स में बेहतर डील्स पाई जा सकती हैं। सेल का जनरल रूल यह है कि आपको जल्द से जल्द डील्स को कैच करना होता है, क्योंकि शिपिंग चार्ज आपके बजट को बिगाड़ सकता है। आप इस सेल के दौरान मैमोरी कार्ड, वायरलेस राउटर, कंप्यूटर उपकरण, पोर्टेबल स्पीकर, और स्मार्ट घरेलू उपकरण पर शानदार डील्स पा सकते हैं।
डिजिटल सब्सक्रिप्शन एक और महत्वपूर्ण चीजं है जो सेल के दौरान आपकी लिस्ट में शामिल होनी चाहिए। आप इस सेल के दौरान उन गैजेट्स पर बेहतर डील्स पा सकते हैं, जो भारत में काफी ज्यादा कीमत पर मौजूद है या फिर भारत में उपलब्ध नहीं है।
किन चीजों को करें नजरअंदाज
ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान उन चीजों को नजरअंदाज करें जो अमेरिका से भेजे जाने पर किसी भी चीज़ पर भारी शिपिंग के साथ आए। आपको बिल्कुल किसी भी यादृच्छिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदारी से बचना चाहिए। जो बड़े नामों का सहारा लेकर अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। ग्राहकों को उन डील्स से भी बचना होगा, जो सुनने में काफी अच्छे लगते हो, क्योंकि यह डील्स स्कैम का रूप ले सकता है। शिपिंग और इंपोर्ट ड्यूटी पर विचार किए बिना किसी सस्ती वस्तु को खरीदने से बचें। बता दें, अगर आप अमेजन से खरीदारी कर रहे हैं, तो आपको शिपिंग के साथ-साथ इंपोर्ट ड्यूटी का भुगतान भी करना होगा।
भारत से ब्लैक फ्राइडे 2018 की सेल के लिए कैसे करें तैयारी
सबसे पहले, आपको यह ध्यान रखना काफी जरुरी है कि आपको इस सेल में क्या चीजें खरीदनी है। इसके लिए पहले से ही लिस्ट तैयार करना काफी जरूरी होगा। इस प्रकार की सेल आपका ध्यान भटका सकती हैं। जिससे आप ज्यादा चीजें खरीद लेते हैं और अपने बजट से बाहर चले जाते हैं। अगर आप उन वेबसाइटों पर खरीदारी करने जा रहे हैं जो सीधे भारत में शिप नहीं करते हैं तो आप सबसे पहले किसी थर्ड पार्टी शिपिंग सर्विस के लिए साइन अप करें।
खरीदारी करने से पहले सभी प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स पर कीमतों की तुलना करें। गूगल पर डिवाइस का नाम डालते ही गूगल आपको बता देगा कि आप इसे कहां से सबसे अच्छी कीमत पर खरीद सकते हैं। अपने मुद्रा कैलकुलेटर को आसान रखें। currency conversions के लिए Google, स्मार्टफोन या कंप्यूटर में ऐप का उपयोग कर सकते हैं। जिससे आपको आसानी से दामों का पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications