ब्लैकबेरी मोशन हुआ लॉन्च, इसमें 4000mAh बैटरी
ब्लैकबेरी के जिस स्मार्टफोन का लंबे समय से इंतजार था वह अब लॉन्च हो चुका है. यह फोन एंड्रायड स्मार्टफोन है और मिड रेंज में आता है. ब्लैकबेरी का यह स्मार्टफोन काफी कुछ पहले लॉन्च हुए फोन KEYone से मिलता है.

ब्लैकबेरी मोशन एक टचस्क्रीन स्मार्टफोन है, इसमें आपको क्वर्टी कीपैड नहीं मिलेगा. यह डिवाइस IP67 रेटिंग के साथ वाटर रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है. कंपनी की मानें तो यह फोन 3.3 फीट के पानी में करीब 30 मिनट तक रह सकता है. इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इस फोन में जल्द ही एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट भी मिल जाएगा.

Mi Max 2 को खरीदें केवल 999 रुपए में
ब्लैकबेरी मोशन स्पेसिफिकेशन
ब्लैकबेरी मोशन स्मार्टफोन में 5.5 इंच प्रीमियम एंटी स्क्रैच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है जो कि FHD 1080p रेसोल्यूशन के साथ आता है. इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी दिया गया है, जबकि ग्राफ़िक्स के लिए फोन में अड्रेनो 506 GPU है. ब्लैकबेरी के इस डिवाइस में 4जीबी की रैम है जबकि इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है.
यह डिवाइस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है जिसमें f/2.0 अपर्चर है और इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. इस फोन में USB-टाइप सी पोर्ट दिया गया है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. इस फोन में फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे फोन को अधिक पॉवर मिल सके. कहा जा रहा है कि यह बैटरी 40 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगी और मॉडरेट यूसेज के तहत दो दिनों का बैकअप देगी.
अन्य फीचर्स
ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन में एक खास फीचर लॉकर मोड भी है जो यूज़र्स को डाक्यूमेंट्स और फोटो आदि डिवाइस के इंटरनल मैमोरी में स्टोर करने की सुविधा देता है, जिसे केवल पिन कोड या फिर यूज़र फिंगरप्रिंट के साथ एक्सेस किया जा सकता है.
कीमत
ब्लैकबेरी मोशन की कीमत UAE में 1,699 दिरम रखी गई है जो कि करीब 30,300 रुपए के आस-पास है, और इस फोन को इस महीने के अंत तक खरीदा जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल मार्केट में आने के बारे में कुछ नहीं कहा है.


Click it and Unblock the Notifications