Home
News

ब्‍लैकबेरी का नया ऑफर पुराना फोन लाएं नया जेड 30 ले जाएं

अगर आप अपने पुराने फोन से बोर हो चुके हैं तो ब्‍लैकबेरी आपके लिए एक नया ऑफर ले कर आया है, आप अपने पुराने स्‍मार्टफोन के बदले ब्‍लैकबेरी के जेड 30 में 30 हजार रुपए का डिस्‍काउंट पा सकते हैं। कनाडाई कंपनी ब्‍लैकबेरी ने जेड 30 के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर अपने पुराने स्‍मार्टफोन से जेड 30 को एक्‍सचेंज कर सकता है।

पढ़ें: 1 घंटे में कैसे सुखाएं अपना गीला फोन ?

इससे पहले सैमसंग और एपल भी अपने स्‍मार्टफोन्‍स के लिए इसी तरह का ऑफर दे रहे हैं। जेड 30 को कंपनी ने 39,990 रुपए में लांच किया था जिसके बाद मार्च में ब्‍लैकबेरी के 10 साल पूरे होने की खुशी में कंपनी ने जेड 30 के दाम 34,990 रुपए कर दिए थे। ब्‍लैकबेरी इंडिया के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन डायरेक्‍टर समीर भाटिया ने कहा इससे पहले जेड 10 के प्रमोशनल ऑफर में हमें काफी अच्‍छा रिस्‍पांस मिला था हमें उम्‍मीद है जेड 30 में भी हमें ऐसा ही रिस्‍पांस मिलेगा।

पढ़ें: अपने पीसी को कैसे करें अपडेट

प्राइज़- 39,990 रुपए
एक्‍सचेंज प्राइज- 34,990 रुपए

जेड 30 में दिए गए फीचर

- 5 इंच सुपर एमोल्‍ड टच स्‍क्रीन
- 2 मेगापिक्‍सल सेकेंडरी कैमरा
- 1.7 गीगाहर्ट क्‍वॉलकॉम MSM8960T प्रो ड्युल कोर प्रोसेसर
- फुल एचडी रिकार्डिंग
- 64 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
- ब्‍लैकबेरी 10 v10.2 ओएस
- 8 मेगापिक्‍सल प्राइमरी कैमरा
- वाईफाई

chat

chat

जेड 30 में आप बीबीएम की मदद से फेस टू फेस वीडियो चैट कर सकते है साथ ही चाहें तो आपने फोन की स्‍क्रीन भी शेयर कर सकते हैं। 

Blackberry Hub

Blackberry Hub

ब्‍लैकबेरी हब ब्‍लैकबेरी डिवाइसेस का सबसे यूनीक फीचर है जिसमें आप सभी तरह नोटीफिकेशन पढ़ सकते हैं। जैसे फेसबुक, मेल, ट्विटर, लिंंक्‍डइन सााथ ही इनका जवाब भी दे सकते हैं।

Presentation

Presentation

आप अपने जेड 30 में ऑफिस प्रेजेंटेशन के साथ माइक्रोएचडी पोर्ट की मदद से उसे बड़ी स्‍क्रीन में देख भी सकते है।

Effortlessly responsive typing

Effortlessly responsive typing

जेड 30 में टच स्‍क्रीन कीबोर्ड दिया गया है जो पर्सनलाइज नेक्‍ट वर्ड सजेस्‍ट करने के साथ मैसेज को फ्लिक करने का ऑप्‍शन देता है।

Camera

Camera

जेड 30 में 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है साथ ही 1080 पिक्‍सल क्‍वालिटी की वीडियो रिकार्डिंग कर जा सकती है।

Screen

Screen

जेड 30 में 5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो शार्प और बेहतरीन पिक्‍चर क्‍वालिटी देती है।

BLACKBERRY WORLD

BLACKBERRY WORLD

फोन में ब्‍लैकबेरी वर्ल्‍ड की मदद से आप ढेरों एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X