Home
News

एंड्रायड और आईओएस पर आ गया ब्‍लैकबेरी मैसेंजर

ब्‍लैकबेरी की बीबीएस मैसेंजर सेवा का लाभ अब एंड्रायड और आईओएस यूजर भी उठा पाएंगे, ब्‍लैकबेरी मैसेंजर को गूगल प्‍ले और एपल आईस्‍टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सैमसंग यूजर अपने गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन में मैसेजेंर सेवा का प्रयोग करने के लिए सैमसंग एप्‍प स्‍टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ब्‍लैकबेरी के ब्‍लॉग पोस्‍ट में बीबीएम के हेड एंड बॉकिंग ने नए ब्‍लैकबेरी बीबीएम के बारे में जानकारी देते हुए कहा बीबीएम का प्रयोग अब एंड्रायड और आईओएस यूजर भी कर सकते हैं लेकिन जिन लोगों ने बीबीएम के लिए ब्‍लैकबेरी साइट में लॉगइन किया होगा उन्‍हें ये डाउनलोड पहले दिया जाएगा।

एंड्रायड और आईओएस पर आ गया ब्‍लैकबेरी मैसेंजर

अगर आपने साइट में साइन इन किय होगा तो आपकी मेल आईडी में एक मेल आएगा जिसकी मदद से आप अपनी डिवाइस में बीबीएम डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप अभी साइन इन करेंगे तो बीबीएम सेवा का प्रयोग करने के लिए हो सकता है आपको थोड़ा इंतजार करना पड़े।

ब्‍लैकबेरी की बीबीएम सेवा की मदद से आप चैटिंग, मल्‍टी पर्सन चैटिंग, बीबीएम ग्रुप के अलावा कई दूसरे फीचरों का प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं बीबीएम में आप अपनी फोटो और वायस नोट भी एक दूसरे को भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X