Home
News

ब्‍लैकबेरी ने लांच किया 11,434 रुपए का ब्‍लैकबेरी जेड 3 स्‍मार्टफोन

कनाडा की मोबाइल कंपनी ब्‍लैकबेरी ने कम कीमत का जेड़3 स्‍मार्टफोन लांच किया है, हालाकि जेड 3 को इंडोनेशिया में लांच किया गया है जहां पर ब्‍लैकबेरी सबसे ज्‍यादा प्रयोग किया जाता है जेड 3 को भारतीय मुद्रा के हिसाब से 11,434 रुपए में उतारा गया है। फोन को ताइवानी कंपनी फॉक्‍सकॉम में एसेंबल किया गया है जहां पर आईफोन आईपैड एसेंबल किए जाते हैं। इंडोनेशिया में जेड 3 15 मई से बिक्री के लिए उपलब्‍ध हो जाएगा। ब्‍लैकबेरी के नए चीफ जॉन चेन द्वारा पद संभालने के बाद ये पहला फोन हैं जो उनके अंडर में लांच किया गया है।

इंडोनेशिया में इस समय सैमसंग का राज है यहां पर हर तीसरे व्‍यक्ति के पास सैमसंग स्‍मार्टफोन है। कंपनी इस साल के आखिरी तक एक नॉक टच स्‍मार्टफोन भी उतारने का प्‍लान बना रही है। जेड 3 में 5 इंच की क्‍यूएचडी स्‍क्रीन दी गई है जो 540 x 960 पिक्‍सल सपोर्ट करती है साथ में ड्युल कोर 1.2 गीगाहर्ट क्‍वॉलकॉम MSM8230 और 1.5 जीबी की रैम लगी हुई है।

ब्‍लैकबेरी ने लांच किया 11,434  रुपए का ब्‍लैकबेरी जेड 3 स्‍मार्टफोन

ब्‍लैकबेरी 10.2 ओएस पर रन करने वाले जेड 3 में 5 मेगापिक्‍सल का ऑटो फोकस कैमरा और फ्लैश लाइट दी गई है। कैमरे में 5 एक्‍स का डिजिटल जूम लगा हुआ है। वहीं सेल्‍फी खींचने के लिए 1.1 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसमें 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओंर कनेक्‍टीविटी के लिए जीपीआरएस, ऐज, वाईफाई,ब्‍लूटूथ, जीपीएस और 3जी सपोर्ट दिया गया है। जेड 3 में बेहतर पॉवर बैकप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 15.5 घंटे का टॉक टाइम और 16.2 दिनों का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X