तगड़ी साउंड क्वालिटी और आकर्षक डिजाइन, Blaupunkt लाया पोर्टेबल स्पीकर, कीमत सिर्फ इतनी
Blaupunkt ने भारत में अपने ऑडियो डिवाइस लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी Atomik OMG स्पीकर लेकर आई है। बूमबॉक्स-स्टाइल स्पीकर 75W ऑडियो आउटपुट डिलीवर करता है।
इसमें डुअल स्पीकर ड्राइवर्स और डेडीकेटेड वूफर सिस्टम दिया गया है, जिसे हाई फ्रिक्वेंसी और डीप बास के हिसाब से डिजाइन किया गया है। आइए, जानते हैं इनकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में।

मिलेगा 360 डिग्री डिजाइन
Atomik OMG स्पीकर में 360 डिग्री डिजाइन मिलता है, जो ऊपर-नीचे वर्सटाइल प्लेसमेंट की सुविधा देता है। यानी, आप स्पीकर को कैसे भी रख सकते हैं, लेकिन साउंड क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा।
कंपनी की साउंड टेक्नोलॉजी एकदम एक्यूरेट साउंड सुनिश्चित करती है। नए स्पीकर की खास बात 'नियोन लाइटिंग सिस्टम' है। यह कई तरह के पैटर्न और कलर्स ऑफर करता है, जिससे स्पीकर देखने में अच्छा लगेगा।
बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
स्पीकर 7200mAh क्वाड-बैटरी सेटअप (चार 1800mAh बैटरी) से लैस है। इसे एफिशिएंट परफॉर्मेंस के लिहाज से डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, TF कार्ड स्लॉट, यूएसबी पोर्ट, AUX इनपुट और स्टीरियो साउंड के लिए TWS पेयरिंग की सुविधा दी गई है। स्पीकर को ड्यूरेबल बनाने के लिए IPX6 रेटिंग मिली हुई है।
प्राइस और अवेलेबिलिटी
Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। स्पीकर को 9,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, ऑफर्स में इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Blaupunkt Atomik OMG स्पेसिफिकेशन
- ऑडियो आउटपुट- 75W
- डिजाइन- 360-degree
- लाइटिंग- नियोन लाइटिंग सिस्टम
- ड्राइवर्स डेडीकेटेड वूफर के साथ डुअल स्पीकर
- साउंड टेक्नोलॉजी- Blaupunkt सिग्नेचर साउंड
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ 5.4, TF card, USB, AUX, TWS
- बैटरी- 7200mAh (1800mAh x4)
- ड्यूरेबिलिटी- IPX6
- बैटरी लाइफ- 12 घंटे कंपनी का दावा।
- कलर- ब्लैक


Click it and Unblock the Notifications








