घर पर बनेगा पार्टी जैसा माहौल! Blaupunkt ने लॉन्च किया धांसू स्पीकर; कीमत भी है बहुत कम
Blaupunkt ने अपने स्पीकर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Atomik Lytz PartyCube स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें तगड़े फीचर्स के साथ क्लासिक डिजाइन मिलता है। अल्टीमेट पार्टी स्पीकर इमर्सिव साउंड, ऑरा लाइट्स और अच्छी पोर्टेबिलिटी ऑफर करता है।
इस स्पीकर में 90W का हाई-फिडेलिटी साउंड है, जो डुअल हाइपरड्राइव स्पीकर और एक सॉलिड सेंट्रल वूफर से लैस है। इसमें हाई-क्वालिटी वायरलेस माइक्रोफोन फ्री मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल।

लॉन्च ऑफर फ्री ट्राइपॉड स्टैंड और एक्सटेंडेड वारंटी
लॉन्च के मौके पर Blaupunkt एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी दे रहा है। 13,990 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर ग्राहकों को 2,999 रुपये की कीमत वाला फ्री ट्राइपॉड स्टैंड और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। इस दमदार ऑफर के साथ Atomik Lytz PartyCube बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।
दमदार साउंड परफॉर्मेंस
Atomik Lytz PartyCube की सबसे बड़ी खासियत इसका साउंड क्वालिटी है। इसमें डबल हाइपरड्राइव स्पीकर्स और एक सॉलिड वूफर दिया गया है, जो क्रिस्टल-क्लियर साउंड और रिच बेस प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें 4X ओवरसाइज्ड रेडिएटर्ड लगे हुए हैं, जो हर बीट को और दमदार बनाते हैं।
इनोवेटिव और वर्सेटाइल डिजाइन
इस स्पीकर का डिजाइन केवल देखने में अच्छा नहीं है, बल्कि यह बेहद फ्लैक्सिबल भी है। इसके राउंडेड कॉर्नर्स और मजबूत कंस्ट्रक्शन इसे किसी भी पार्टी की एनर्जी को झेलने में कैपेबल बनाते हैं। इसमें पोर्टेबिलिटी का भी पूरा ख्याल रखा गया है।
Aura Lights
Aura Lights एक ऐसा नेचर-इंस्पायर्ड लाइटिंग सिस्टम है, जो साधारण RGB लाइट्स से कहीं बेहतर है। आप इसे गोल्डन सनसेट टोन, कूल ब्लूज या रेड्स और ऑरेंज में सेट कर सकते हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और TurboVolt चार्जिंग
इसमें Blaupunkt की TurboVolt टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी बैटरी लॉन्ग प्लेबैक और लो पावर कंजम्पशन के लिए ऑप्टिमाइज की गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस स्पीकर में नई ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी Aux In, USB और कई अन्य कनेक्शन ऑप्शन्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








