महंगे से महंगा सामान किश्तों में लें आए घर, Blinkit की नई सुविधा आपकी शॉपिंग को बनाएगी आसान
अपनी 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी सर्विस के बाद Blinkit ने अब फिर अपने ग्राहकों के लिए कुछ नया पेश किया है, जिसकी वजह से आप महंगे से महंगा सामान आसानी से खरीद सकेंगे। अगर आप ब्लिंकिट से 2999 रुपये से ज्यादा का सामना खरीदते हैं, तो आपको एक बार में पैसे देने की आवश्यकता नहीं हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर एक बार में पैसे नहीं देंगे तो, बाकी के पैसे फिर कब देने होंगे। हम आपके इस सवाल का जवाब देते हुए बताते हैं कि आप पैसों का भुगतान किश्तों में कर सकेंगे। Blinkit के मालिक अलबिंदर ढिंदसा ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि अब आप ऐप से सामान किश्तों में खरीद सकते हैं।

इस नई सुविधा से यूजर्स को कैसे होगा फायदा?
Blinkit की इस नई सर्विस से सामान किश्तों में खरीदा जा सकेगा। अगर आप 2,999 रुपये से ज्यादा का सामान खरीदते हैं, तो आपको एक बार में सारे पैसे देने की आवश्यकता नहीं होगी, आप पैसों का भुगतान किश्तों में कर सकेंगे।
इसकी वजह से ग्राहकों को सामान खरीदना आसान हो जाएगा और वे अपने पैसे का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सर्विस ब्लिंकिट के प्रतिद्वंद्वी Zepto द्वारा इसी महीने शुरू की गई सर्विस 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करे' (BLPL) फीचर के ठीक एक महीने बाद शुरू की जा रही है।
कंपनी की इस नई सर्विस से ग्राहकों को ब्लिंकिट से महंगा सामान खरीदने में आसानी होगी। आप इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और किराने का सामान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीद सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने दिवाली त्योहार पर होने वाली शॉपिंग की वजह से इस सर्विस की शुरुआत की है, ताकि ग्राहकों पर पैसे का लोड कम हो सकें।
कैसे कर सकेंगे पेमेंट
अब आप Blinkit से सामान खरीदते समय किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने HDFC, SBI, ICICI जैसे कई बड़े बैंकों के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। अगर आपकी खरीदारी की कीमत 2999 रुपये से ज्यादा है और आपका नाम बैंक की लिस्ट में है, तो आप आसानी से किश्तों में पेमेंट कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








