Android Apps पर कैसे ब्लॉक करें ऐड?
स्मार्टफोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा अगर किसी चीज के लिए किया जाता है तो वो है इंटरनेट ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया ऐप्स, गेम्स और काफी कुछ। यह सभी कुछ जाहिर है इंटरनेट से ही जुड़े हैं, इन ऐप्स की वजह आज लाइफ आसान भी हो गई है और काफी हद तक मज़ेदार भी। लेकिन यह मजा तब किरकिरा हो जाता है जब इसके बीच ऐड आने लगते हैं।


यदि आप एक एंड्रायड यूज़र्स हैं और इंटरनेट का काफी इस्तेमाल करते हैं तो आपने यह एक्सपीरियंस जरुर किया होगा। यह ऐड के पॉपअप काम खराब कर देते हैं और बेहद डिस्टर्ब भी करते हैं। यदि आप भी इन ऐड से परेशान हैं, तो लीजिए हम के आए हैं एक शानदार और आसान तरीका जिससे आप इन सभी ऐड को ब्लॉक कर सकते हैं।
1- इसके लिए आपको अपने फोन में डाउनलोड करनी होगी एक ऐप जो कि है Adblock Browser For Android। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
2- इसके बाद इसे अपने फोन में इनस्टॉल कर लें। अब ऐप को ओपन कर One More Step के ऑप्शन पर टैप करें और फिर फिनिश सेलेक्ट करें।
3- ऐसा करने के बाद अब आप जब भी अपने फोन में किसी साईट पर जाएंगे तो आपको ऐड पॉपअप नहीं मिलेंगे और आप आराम से ब्राउज़िंग कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








