Truecaller पर आया ब्लॉक फीचर, अब अनचाहे नंबर से नहीं होंगे परेशान
आजकल हर किसी के मोबाइल नंबर बहुत सारे अनजाने नंबर से कॉल आते हैं। इन अनजाने कॉलर के बारे में जानकारी लेने के लिए इस वक्त सबसे लोकप्रिय एेप्स में से एक ट्रूकॉलर है। ट्रूकॉलर पर बहुत सारे लोग जुड़े हैं और यह एप 100 मिलियन से ज्यादा लोगों के साथ में जुड़े होने का दावा करता है। इसके जरिए यूज़र्स किसी भी अन्य कॉलर (अगर वो ट्रूकॉलर पर जुड़ा हो) की डिटेल्स पता कर सकते हैं। ट्रूकॉलर ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लागू की है। इसके जरिए अब ट्रूकॉलर के यूजर्स अनचाहे नंबर को ब्लॉक कर पाएंगे।

TrueCaller ने अपने नए अपडेट में यूजर्स की सुविधा के लिए नया 'ब्लॉक' सेक्शन फीचर दिया है। इस फीचर से ट्रूकॉलर के यूजर्स अनचाहे नंबर को आसानी से ब्लॉक कर पाएंगे। अभी तक ट्रूकॉलर पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
अभी तक यूजर्स ट्रूकॉलर के जरिए किसी भी कॉलर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते थे। हालांकि आपकी आईडी को किसने देखा है, इसका पता नहीं चल पाता था, लेकिन कंपनी कहती है कि यह सुविधा केवल तभी लागू होती है जब किसी ने प्रोफाइल को सिर्फ खोजने के लिए नहीं बल्कि प्रोफ़ाइल को देखने के लिए टैप किया हो।
ट्रूकेलर के मार्केटिंग मैनेजर लिंडसे लामोंट ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, "अब आप बेहतर कॉल कर सकते हैं कि आप किस कॉल की उम्मीद कर सकते हैं या आम तौर पर जो संपर्क में रहना चाहते हैं। यह सुविधा आपको किसी को दिखाने के लिए काम कर सकती है, लेकिन यह है आपको उन लोगों की पहचान करने के लिए और अधिक सुरक्षा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें आप नहीं जानते हैं। "

कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि ट्रूकॉलर पर यूजर्स की गोपनीयता सेटिंग्स पर आधारित होगी। इसका मतलब कि Truecaller ऐप की सेटिंग्स में गोपनीयता केंद्र पर जाकर, आप नियंत्रित कर सकते हैं कि आपकी प्रोफ़ाइल पर कौन सी जानकारी देखी जा सकती है। ट्रूकेलर ने एक प्राइवेट मोड भी पेश किया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स को सूचित नहीं किया जाएगा कि आपने उनकी प्रोफ़ाइल देखी है।


Click it and Unblock the Notifications