Home
News

9,800 रुपए में 20-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ BLU Vivo 8L स्मार्टफोन लॉन्च

By Neha

अमेरिकन मोबाइल निर्माता कंपनी BLU अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन BLU Vivo 8L लॉन्च कर दिया है। जैसा कि इसके नाम से ही समझ आ रहा है कि BLU ने इस फोन को Vivo सीरीज में पेश किया है। ये स्मार्टफोन लो रेंज में पेश किया गया है। यूएस में इस फोन को 149.99 डॉलर यानी 9,800 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। आइए बात करते हैं इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

9,800 रुपए में 20-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ BLU Vivo 8L स्मार्टफोन लॉन्च

BLU Vivo 8L स्मार्टफोन का खास स्पेसिफिकेशन है, इसका 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, यूजर्स को सबसे ज्यादा अट्रेक्ट करेगा। साथ ही इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। मतलब कंपनी ने इस फोन को सेल्फी सेंट्रिक फोन कैटेगिरी में पेश किया है। लो लाइट में सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट कैमरा के साथ में फ्लैश भी सपोर्ट भी है।

BLU Vivo 8L के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3-इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। डिजाइन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में मैटल बॉडी दिया गया है। फोन के बैक पैनल में रियर कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक का स्पेस बढ़ाया जा सकता है।

बीएलयू कंपनी का ये स्मार्टफोन एंड्राइड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। BLU Vivo 8L फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक MT6753 के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाईफाई दिए गए हैं।

अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फिलहाल ये फोन सिर्फ यूएस यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ है। अन्य देशों में फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। यूएस में इसे BLU की ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन डॉट कॉम से भी खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BLU Vivo 8L with 20-megapixel front facing camera launched. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X