ब्लू लाइट न केवल आँखों को करती हैं खराब, बल्कि स्किन के लिए भी हैं हानिकारक, रिपोर्ट का दावा
वर्तमान समय में छोटा हो या मोटा हर वर्ग का व्यक्ति स्मार्टफोन, लैपटॉप या टेबलेट का इस्तेमाल करता है। इनका उपयोग इंटरटेनमेंट और व्यवसाय में किया जाता है। लेकिन यह तो आपको भी पता है कि इनका उपयोग करने से हमारी आंखों पर काफी बुरा असर पड़ता है और जल्दी अंधे होने का भी खतरा होता है।

लेकिन आपको बता दें कि इससे जो ब्लू लाइट किरणें (Blue Light Rays) निकलती है उससे न केवल आंखें खराब होती है बल्कि स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। तो आइये आज हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि एक रिपोर्ट में इसके बारे में क्या बताया गया है।
ब्लू लाइट किरणों से न केवल आंखें खराब होती है बल्कि स्किन को भी है खतरा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि और ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी ने इसके ऊपर रिसर्च किया है जिसमें बताया है कि फोन, लैपटॉप, टीवी या कोई और जिसमें ब्राइट स्क्रीन होती है और उससे जो ब्लू लाइट निकलती है उससे यूजर्स की न केवल आंखें खराब होती है, बल्कि उसके सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे उनके स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।
रिपोर्ट की मानें तो इस रिसर्च में सबसे पहले ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी ने मक्खियों पर टेस्ट किया था, जिसमें मक्खियों को अंधेरे में रखा गया और उसके बाद एलईडी की ब्लू लाइट के कॉन्टेक्ट में लाया गया। इसके बाद रिसर्चर्स ने पाया कि इससे न केवल मक्खियों की आंखों पर प्रभाव पड़ा, बल्कि उनकी स्किन के सेल्स पर भी खराब हो गए।
रिसर्च में मक्खियों को 2 दिन, 20 दिन, 40 दिन और 60 दिन तक ब्लू लाइट में रखा गया और इसके बाद इसकी जांच माइटोकॉन्ड्रिया में की गई।

इस तरह यही बुरा असर मानव जाति पर भी पड़ता है जिससे उनकी आंखें तो खराब होती ही है बल्कि सेहत पर भी अन्य असर भी पड़ते हैं जिससे समय से जल्दी बूढ़ा बना देती है।
इससे बचने के लिए हमें इसका इस्तेमाल कम करने की कोशिश करनी चाहिए और हो सके तो ब्लू लाइट को प्रोटेक्ट करने वाली ग्लासेज का इस्तेमाल करना चाहिए।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications